Shekhar Bhide Vice-President, Customer Services & Corporate Affairs, Mercedes-Benz India and Murugan M CEO, Titanium Motors
- फोटो : Mercedes Benz India
भारत की प्रमुख लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने सोमवार को अपने इनोवेटिव सेवा कार्यक्रम 'प्रीमियर एक्सप्रेस प्राइम' का विस्तार 10 शहरों और 23 फ्रेंचाइजी पार्टनर स्थानों पर करने की घोषणा की है। इन अतिरिक्त सर्विस पॉइंट्स के साथ, यह कार्यक्रम अब 11 शहरों और 25 फ्रैंचाइजी पार्टनर्स स्थानों पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने 'फास्ट लेन बॉडी एंड पेंट' प्रोग्राम को 22 फ्रैंचाइजी पार्टनर्स स्थानों पर भी विस्तारित किया है। ये दोनों कार्यक्रम मर्सिडीज-बेंज इंडिया की उन ग्राहकों को शानदार और तेज सर्विस देने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं, जो अपने व्यस्त समय एवं काम की अधिकता के कारण अपनी कार की सर्विस के लिए बड़ी मुश्किल से समय निकाल पाते हैं।
इंडस्ट्री-फर्स्ट पहल
'प्रीमियर एक्सप्रेस प्राइम' (पीईपी) मर्सिडीज-बेंज के ग्राहकों के लिए एक इंडस्ट्री-फर्स्ट पहल है, जिससे उनका कीमती समय बचता है और यह सुनिश्चित होता है कि ग्राहकों को उनकी कार सर्विस के बाद कम से कम समय में मिल सके। पीईपी के साथ, हमारे ग्राहक अपनी कार की सर्विस 3 घंटे से भी कम समय में करवा सकते हैं। इस कार्यक्रम 'पीईपी' की सबसे खास बात यह है कि यदि कार की सर्विस निर्धारित समय के भीतर पूरी नहीं होती है, तो ग्राहकों के लिए यह सेवा निशुल्क प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
SS Ramasubramaniam, Brand CEO, Sundaram Motors, Martin Schwenk, MD & CEO, Mercedes-Benz India, Sharath Vijaraghavan Investor & ED, Sundaram Motors, Ananth Ramanujam, Director, Sundaram Motors
- फोटो : Mercedes Benz India
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ मार्टिन श्वेंक ने कहा, "हम अपने ग्राहकों को सबसे तेज और परेशानी मुक्त सेवा देना चाहते हैं, और इसी उद्देश्य से हमने 'प्रीमियर एक्सप्रेस प्राइम' को अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है, जोकि हमारे पोर्टफोलियो में उपलब्ध वर्ल्ड क्लास उत्पादों के अनुरूप ही है। ग्राहकों के लिए 25 अतिरिक्त स्थानों पर इस कार्यक्रम को शुरू करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है जहां पर ग्राहक अपनी कार की सर्विस के लिए इस सुविधाजनक समाधान को हासिल कर सकेंगे। पीईपी कार्यक्रम के साथ-साथ 'फास्ट लेन बी एंड पी' कार्यक्रम के लिए हमारे फ्रैंचाइजी पार्टनर्स आवश्यक बुनियादी ढांचा तथा विशेषज्ञ कार्यबल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह हमारे ग्राहकों को शानदार सर्विस देने के लिए हमें दूसरों से अलग बनाता है। उनके समर्थन ने हमें कई आउटलेट्स में सेवाओं को तेजी से बढ़ाने और ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखने में मदद की है। हम इस कार्यक्रम को 2022-23 में चरणबद्ध तरीके से और अधिक फ्रैंचाइजी पार्टनर्स के लिए पेश करेंगे।"
इन कार्यक्रमों का कार्यान्वयन सेवा केंद्रों के भीतर समर्पित बुनियादी ढांचे के कारण संभव है जिसमें समर्पित बे, टूल्स और उपकरण शामिल हैं। 'प्रीमियर एक्सप्रेस प्राइम' के लिए एक समर्पित टीम जिसमें एक टीम लीडर और दो प्रमाणित मेंटेनेंस तकनीशियन शामिल हैं, जिससे हमारे ग्राहकों को बेहद तेज कार सर्विस का अनुभव प्राप्त होता है।
विज्ञापन
3 of 5
मर्सिडीज-बेंज एस क्लास मैस्ट्रो संस्करण
- फोटो : Mercedes Benz India
पीईपी की मुख्य विशेषताएं
'प्रीमियर एक्सप्रेस प्राइम' में ब्रेक डिस्क/पैड, फ्यूल फिल्टर आदि जैसे जरूरत-आधारित रिप्लेसमेंट पार्ट्स के साथ-साथ प्रमुख और छोटी पीरियोडिक मेंटेनेंस सेवाओं, दोनों को शामिल किया गया है।
हालांकि, इसमें प्रमुख रिपेयर्स, वारंटी कार्य, या उच्च प्रदर्शन वाले एएमजी मॉडल की सर्विसिंग शामिल नहीं है।
मर्सिडीज-बेंज डिजिटल सर्विस ड्राइव नेक्स्ट (डीएसडी नेक्स्ट) डिजिटल सॉल्यूशंस के साथ ग्राहक अपने घर में ही आराम से इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
4 of 5
Mercedes Benz GLE
- फोटो : Mercedes Benz
'फास्ट लेन बॉडी एंड पेंट रिपेयर' सेवाएं
दुर्घटनाओं के मामले में, 'फास्ट लेन बॉडी एंड पेंट रिपेयर' बीमा प्रक्रियाओं को कवर करता है, वाहन को हुई क्षति की गंभीरता के आधार पर कम से कम 3 दिन या उससे पहले तय किए गए वाहनों पर विशिष्ट एक्सीडेंटल डैमेज को कवर करता है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया अपने कार रिपेयरिंग के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए संचालन को अनुकूलित करके, डाउनटाइम में कटौती और तेजी से सुखाने वाले कंपोनेंट्स को नियोजित करके इस सर्विस को निर्धारित समय में पूरा करना सुनिश्चित करता है।
ईवी की तैयारी
अपने सभी सर्विस सेंटर पर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की सर्विस की तैयारी के लिए, मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने हाल ही में अपने लोकप्रिय एडीएएम कोर्स में इलेक्ट्रिक वाहन मॉड्यूल पेश किया है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सभी 48 कार्यशालाओं में एमबी अकादमी प्रमाणित संसाधन उपलब्ध होंगे, ताकि सभी सर्विस सेंटर इलेक्ट्रिक वाहन की सर्विस करने के लिए हर तरह के कार्यबल, टूल्स एवं उपकरणों से सुसज्जित रहें।