अगर आप अपने घर या दफ्तर के रास्ते में ट्रैफिक में फंसने की शिकायत करते रहे हैं, तो इस खबर को पढ़कर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका में 12 घंटे की भारी ट्रैफिक जाम की खबर सामने आई थी। अमेरिका में लगी यह जाम इतनी बड़ी थी कि बेंगलुरू की बदनाम हो गई ट्रैफिक व्यवस्था भी शर्मा जाए। सोमवार को हजारों लोग अपने लोकप्रिय नौ दिवसीय संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब वापस लौटने के लिए रवाना हुए, तो उनके वाहन घंटों तक नेवादा के रेगिस्तान के बीच में फंसे रहे।
इस भीषण ट्रैफिक जाम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इन तस्वीरों से पता चलता है कि मशहूर बर्निंग मैन उत्सव में भाग लेने के बाद एक ही समय में ब्लैक रॉक रेगिस्तान के वापसी की कोशिश करते हुए रेगिस्तानी हाईवे में एक साथ हजारों वाहन लगभग 15 लेन में फैले हुए थे।
विज्ञापन
2 of 3
12-hour long traffic jam in Nevada, America
- फोटो : Twitter/@MikeSington
खास बात यह थी कि यह नौ दिवसीय संगीत और सांस्कृतिक उत्सव तीन साल बाद पहली बार आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में लगभग 80,000 लोग शामिल हुए जो 2019 से कोविड महामारी के कारण आयोजित नहीं किया गया था।
बर्निंग मैन ट्रैफिक ट्विटर पर एक हैंडल है जो ट्रैफिक पर रीयल-टाइम अपडेट मुहैया कराता है। इसने वाहनों को इस क्षेत्र से निकलने के लिए कम से कम 10 घंटे का वेटिंग टाइम रिकॉर्ड किया। एक ट्वीट में लिखा था, "गलियों में कई वाहन सहायता और मेडिकल इमरजेंसी के कारण यहां से बाहर निकलने का समय अब 10 घंटे तक हो गया है। सुरक्षा पहले आती है। हम चाहते हैं कि हर कोई अपनी अगली मंजिल पर पहुंचे। यात्रा करते समय एक-दूसरे का ख्याल रखें।"
12-hour long traffic jam in Nevada, America
- फोटो : Twitter/@MikeSington
कुछ ने तो 12 घंटे तक इंतजार भी किया। माइक सिंगटन, जो एनबीसी यूनिवर्सल के पूर्व वरिष्ठ कार्यकारी हैं, ने ट्रैफिक जाम की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, "बर्निंग मैन नेवादा रेगिस्तान में खत्म हो रहा है। मौज-मस्ती करने वालों को यहां से बाहर निकलने के लिए 12 घंटे के ट्रैफिक जाम में इंतजार करना पड़ रहा है।" सोमवार को रात 8:30 बजे के बाद कार्यक्रम से निकलने वाले कुछ लोगों ने कहा कि ट्रैफिक जाम का शुरुआती अनुमान छह घंटे था, लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए यह 10 से 12 घंटे के बीच पहुंच गया।
यह मामला मंगलवार को ही जाकर कुछ हल हो पाया। बर्निंग मैन ट्रैफिक ने लिखा, "क्या रोमांचक सवारी है, लेकिन क्या आपको पता है? हम 0 मिनट वेटिंग टाइम तक आ गए हैं और रास्ता साफ है।" भारी ट्रैफिक भीड़ और कुछ वाहनों के खराब के अलावा, बड़े पैमाने पर ट्रैफिक अराजकता के पीछे कोई अन्य कारण नहीं बताया गया था।