फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki S-Cross: मारुति सुजुकी एस-क्रॉस एसयूवी का भारतीय बाजार में सफर हुआ खत्म, ये रही वजह

Tue, 11 Oct 2022 10:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Maruti Suzuki 2020 S-Cross Petrol - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी के प्रमुख मॉडलों में से एक S-Cross (एस-क्रॉस) एसयूवी का भारतीय बाजार में सफर खत्म हो गया है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर S-Cross SUV को अपने इंडिया लाइनअप से हटा दिया है। और इसे एक नए मॉडल Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) से रिप्लेस कर दिया गया है। एस-क्रॉस एसयूवी, जिसे पहली बार 2014 में भारत में लॉन्च किया गया था, लगभग आठ वर्षों से बाजार में है। Hyundai Creta और Kia Seltos जैसे अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में SUV प्रेमियों ने S-Cross में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। 
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Suzuki S-Cross Auto Expo 2020 - फोटो : File Photo
हालांकि कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी के अंदरूनी सूत्रों ने पुष्टि की है कि एस-क्रॉस आखिरकार बंद कर दी गई है। कार निर्माता उन लोगों के लिए एस-क्रॉस की बनी हुई यूनिट्स की तुरंत डिलीवरी का वादा कर रहा है जो इसे खरीदना चाहते हैं। इस एसयूवी को खरीदने के इच्छुक खरीदार अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं क्योंकि इसे ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। बची हुई इनवेंटरी के बिक्री होने के बाद मारुति सुजुकी आधिकारिक तौर पर एसयूवी की बिक्री बंद कर देगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki S-Cross - फोटो : Maruti Suzuki
एस-क्रॉस को सबसे पहले 1.6-लीटर डीजल इंजन या DDIS 320 (डीडीआईएस 320) और 1.3-लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था, जिसे DDIS 200 (डीडीआईएस 200) के नाम से जाना जाता है। काफी समय बाद मारुति ने डीजल मॉडल बंद कर दिया और उन्हें सिर्फ-पेट्रोल मॉडल के साथ रिप्लेस कर दिया, जिसमें 1.5-लीटर इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन था। 

4 of 6
Maruti Suzuki S-Cross - फोटो : Maruti Suzuki
इसे एक प्रीमियम मॉडल के रूप में और SX4 सेडान के क्रॉसओवर वैरिएंट के रूप में पेश किए जाने के बावजूद, लॉन्चिंग के कुछ वर्षों के भीतर ही S-Cross ग्राहकों को कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाई। क्रेटा और सेल्टोस के सेगमेंट में दो सबसे लोकप्रिय विकल्पों के रूप में मजबूती से बने रहने के कारण इसकी बिक्री घटती रही। इस साल जुलाई और अगस्त में मारुति सुजुकी एस-क्रॉस की एक भी यूनिट नहीं बेच पाई। 
विज्ञापन

5 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : For Reference Only
मारुति के लाइनअप से एस-क्रॉस को वापस लेना कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि कार निर्माता के पास अब बेचने के लिए ज्यादा दमदार एसयूवी ग्रैंड विटारा है। क्योंकि इसका मकसद मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट को नए नजरिए के साथ उथल-पुथल मचाना है। आने वाले दिनों में क्रेटा और सेल्टोस के दबदबे को मात देने के लिए ग्रैंड विटारा मारुति का बड़ा दांव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Toyota Urban Cruiser Hyryder 2022 - फोटो : Toyota
ग्रैंड विटारा दो इंजन विकल्पों में पेश की जाती है। एक 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन है, जबकि दूसरा इंजन विकल्प 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड यूनिट है। यह तकनीकी तौर पर Urban Cruiser HyRyder (अर्बन क्रूजर हाइराइडर) के जैसी ही है। और पहली एसयूवी है जिसे टोयोटा और सुजुकी द्वारा भारतीय बाजारों के लिए संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें