देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से अब दो और गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस सेगमेंट की गाड़ियों की कीमत बढ़ाई गई है और अब इनकी नई कीमत क्या होगी।
विज्ञापन
इनकी बढ़ी कीमत
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति सुजुकी ओर से अब एमपीवी सेगमेंट की अर्टिगा और हैचबैक सेगमेंट की इग्निस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके पहले कंपनी ने छह मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।
कंपनी की ओर से अर्टिगा की कीमतों में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मारुति ने अर्टिगा के पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही वैरिएंट्स की कीमत बढ़ाई हैं। जबकि इग्निस की कीमत में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
कंपनी की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद अब अर्टिगा की नई कीमत की शुरूआत 8.64 लाख रुपये से होती है। वहीं इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 13.08 लाख रुपये हो गई है। हैचबैक इग्निस की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब नई कीमत 5.84 लाख रुपये से शुरू होती है।
कुछ दिन पहले कंपनी की ओर से छह मॉडल्स के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इनमें स्विफ्ट, सेलेरियो और वैगनआर जैसी लोकप्रिय हैचबैक के साथ-साथ डिजायर, सियाज और एक्सएल6 शामिल हैं। इनकी कीमत में भी 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं न्यूनतम बढ़ोतरी 1500 रुपये की गई है।
कंपनी की ओर से पिछले साल अर्टिगा में कई बदलाव किए गए थे। जिसके बाद कार को बाजार में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद पिछले साल ही जुलाई महीने में इसकी कीमत बढ़ाई गई थी, जिसके बाद अब अप्रैल महीने में इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
कंपनी के पास सभी मॉडल्स के लिए बड़ी संख्या में पेंडिंग ऑर्डर हैं। सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड अर्टिगा एमपीवी पर है। इसके लिए कंपनी के पास करीब एक लाख ऑर्डर पेंडिंग हैं, जिनमें से 60 से 70 हजार ऑर्डर सीएनजी वैरिएंट के लिए हैं। वहीं ग्रैंड विटारा, ब्रेजा, बलेनो, फ्रॉन्क्स और जिम्नी के लिए भी कंपनी के पास बड़ी संख्या में बुकिंग हैं।