देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) भारतीय बाजार में अपने लाइन-अप को और मजबूत बनाने में जुटी हुई है। कंपनी ने हाल ही में अपनी ऑल-न्यू ग्रैंड विटारा को पेश किया है और इसके साथ ही मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में भी एंट्री की है। यह एसयूवी जल्द ही त्योहारी सीजन से पहले लॉन्च होने वाली है। इसके अलावा मारुति सुजुकी ने इस साल अपने कई नए मॉडल्स को लॉन्च किया है। फरवरी 2022 से लेकर अब तक मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी 6 कारों को नए अवतार में लॉन्च किया है। यहां हम आपको इन सभी कारों की कीमत, फीचर्स और अहम डिटेल्स की जानकारी देंगे।
Maruti Suzuki WagonR
मारुति सुजुकी) ने सबसे पहले इस साल फरवरी के महीने में 2022 WagonR facelift (2022 वैगनआर फेसलिफ्ट) वर्जन लॉन्च किया। माइलेज के लिए पहले से ही जानी जाने वाली मारुति सुजुकी ने वैगन आर के अपडेटेड इंजनों की बदौलत इसके माइलेज को बेहतर बनाने में कामयाब रही है।
इंजन और पावर
2022 Maruti Suzuki WagonR में 1.0-लीटर के-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन और 1.2-लीटर इंजन मिलता है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होंगे। यह 1.0-लीटर इंजन के साथ कंपनी-फिटेड S-CNG वर्जन के साथ भी पेश की गई है।
पहले से ज्यादा माइलेज
कंपनी 1.0-लीटर इंजन सिर्फ पेट्रोल इंजन वाले VXI AMT ट्रिम में 25.19 किमी प्रति लीटर माइलेज का दावा करती है। जो पहले की तुलना में 16 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं सीएनजी वर्जन में आधिकारिक तौर पर 34.05 किमी प्रति किलोग्राम माइलेज का दावा किया गया है, जो कि पहले की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा है। 1.2-लीटर पेट्रोल ZXI AMT और ZXI+ AMT ट्रिम्स में 24.43 किमी प्रति लीटर का दावा करती है, जो कि 19 प्रतिशत ज्यादा है।
नए फीचर्स
अपडेटेड वैगनआर में कुछ खास नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। जैसे पेट्रोल वैरिएंट में ISS (आईएसएस) और एजीएस वैरिएंट में हिल होल्ड असिस्ट फीचर्स को जोड़ा गया है। इसके अलावा, कार को अब 4 स्पीकर के साथ स्मार्टफोन नेविगेशन के साथ 17.78 cm (7-इंच) स्मार्टप्ले स्टूडियो भी मिलता है।
12 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स
2022 Maruti WagonR facelift में पहले की तुलना में ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। नई वैगनआर में हिल होल्ड असिस्ट (स्टैंडर्ड), डुअल एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस के साथ ईबीडी, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सिक्योरिटी अलार्म, फ्रंट फॉग लैंप, बजर के साथ सीट बेल्ट रिमाइंडर, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर, स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक और चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक सहित 12 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स होंगे।
कितनी है कीमत
नई 2022 Maruti WagonR facelift की कीमत 5.39 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप-स्पेक ट्रिम के लिए 7.10 लाख तक जाती है। वैगनआर एस-सीएनजी की कीमत 6.81 लाख (एक्स-शोरूम) है।
8 of 25
Maruti Suzuki Baleno 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Baleno
मारुति सुजुकी ने अपनी टेक्नोलॉजी के तौर पर एडवांस्ड प्रीमियम हैचबैक न्यू एज 2022 Maruti Suzuki Baleno (2022 मारुति सुजुकी बलेनो) को भी इस साल फरवरी में लॉन्च किया था। सेगमेंट में अग्रणी टेक्नोलॉजी, सुरक्षा, आराम और फीचर्स की ढेरों खूबियों और नेक्सा की नई शानदार क्राफ्टेड फ्युचरिज्म डिजाइन लैंग्वेज से लैस, न्यू एज बलेनो से ग्राहकों को बेमिसाल ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलने का दावा किया गया है।
9 of 25
Maruti Suzuki Baleno 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
इंजन पावर और ट्रांसमिशन
एडवांस्ड के-सीरीज ड्यूल जेट, ड्यूल वीवीटी इंजन से लैस, न्यू एज बलेनो 6000 rpm पर 66 kW (89 hp) का अधिकमत पावर और 4400 rpm पर 113 Nm टॉर्क जेनरेट करती है। न्यू एज बलेनो में मनमोहक ड्राइविंग अनुभव के लिए 5-स्पीड मैन्युअल और बेहतर ऑटो गियर शिफ्ट ट्रांसमिशन मिलता है।
माइलेज
आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी से लैस, यह वाहन मैन्युअल ट्रांसमिशन वैरिएंट में 22.35 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटो गियर शिफ्ट (AGS) वैरिएंट में 22.94 किलोमीटर प्रति लीटरे का माइलेज देती है।
फीचर्स
नई मारुति बलेनो कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ आती है। इनमें सुरक्षित राइडिंग के लिए हेड अप डिस्प्ले(HUD), पार्किंग के लिए 3डी व्यू वाला 360 डिग्री व्यू कैमरा शामिल है। इसमें इन-बिल्ट नेक्स्ट जेनरेशन 'सुजुकी कनेक्ट टेलेमेटिक्स सिस्टम' दिया गया है, जिसमें 40 से भी ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। न्यू एज बलेनो 22.86 से.मी. (9-इंच) स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। यह नया इंफोटेनमेंट सिस्टम हाई डेफिनिशन डिस्प्ले, एडवांस्ड वॉइस असिस्ट के साथ यूजर इंटरफेस से लैस होगा जो ग्राहकों को निर्बाध संयोजित ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगा।
सेफ्टी फीचर्स
नई बलेनो सुजुकी हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर आधारित है। हाई टेंसाइल और अल्ट्रा हाई टेंसाइल स्टील के इस्तेमाल से इसके बॉडी को अपेक्षित मजबूती दी गई है। न्यू एज बलेनो में 6 एयरबैग्स (ड्राईवर, को-ड्राईवर, साइड और कर्टेन) भी लगे हैं। इसके अलावा, न्यू एज बलेनो ईएसपी और हिल होल्ड असिस्ट से लैस हैं। नेक्सा सेफ्टी शील्ड द्वारा सुरक्षित, न्यू एज बलेनो के सभी वैरिएंट्स में ड्यूल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेन्सर्स, ड्राईवर और को-ड्राईवर सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेन्सर्स और हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम बतौर स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं।
12 of 25
Maruti Suzuki Baleno 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
कितनी है कीमत
नई Maruti Suzuki Baleno की भारतीय बाजार में शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6,49,000 रुपये है, जो टॉप वैरिएंट के लिए 7,71,000 रुपये तक जाती है।
13 of 25
Maruti Suzuki Ertiga 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Ertiga
Maruti Suzuki Ertiga 2022 को आधिकारिक तौर पर इस साल की शुरुआत में कई अपडेट के साथ लॉन्च किया गया था। यह पहली बार है जब मारुति अर्टिगा के टॉप-ऑफ-द-लाइन ZXi वैरिएंट पर सीएनजी की पेशकश कर रही है। एमपीवी चार ट्रिम्स और 11 वैरिएंट्स में उपलब्ध है। VXi, ZXi और ZXi+ पर तीन ऑटोमैटिक विकल्प उपलब्ध हैं, जबकि CNG भी दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है।
इंजन और पावर
Ertiga में पहले से बेहतर K-सीरीज 1.5-लीटर डुअल VVT इंजन मिलता है। कंपनी ने इसे MPV में मिलने वाले माइलेज को और बढ़ाने के लिए तैयार किया है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। जबकि पिछली 4-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट को हटाकर 6-स्पीड यूनिट शामिल किया गया है। मॉडल पर पैडल शिफ्टर्स भी उपलब्ध हैं।
ज्यादा माइलेज
अर्टिगा के पुराने मॉडल की तुलना में न्यू जेनरेशन Ertiga में ज्यादा माइलेज मिलता है। इसके मैनुअल ट्रांमिशन में 20.51 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 20.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
15 of 25
Maruti Suzuki Ertiga 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
कितनी है कीमत
नई Maruti Suzuki Ertiga 2022 की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वैरिएंट पर 12.79 लाख रुपये तक जाती है।
16 of 25
Maruti XL6 Facelift 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki XL6
Maruti Suzuki XL6 2022 (मारुति सुजुकी एक्सएल6 2022) को अप्रैल के महीने में देश में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। मारुति की लेटेस्ट XL6 में एक्सटीरियर प्रोफाइल में कई विजुअल अपडेट किए गए हैं। XL6 को तीन वैरिएंट्स - Zeta, Alpha और Alpha Plus में उपलब्ध है। इस कार को मारुति के प्रीमियम नेक्सा नेटवर्क के जरिए बेचा जाता है।
17 of 25
Maruti XL6 Facelift 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
इंजन और पावर
नई मारुति XL6 में नेक्स्ट जेनरेशन का K-Series डुअल-जेट पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 103 hp का पावर और 136.8 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और एक ऑल-न्यू 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
18 of 25
Maruti XL6 Facelift 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
फीचर्स
मारुति XL6 वेंटिलेटेड फ्रंट सीट के साथ आने वाला ब्रांड का पहला मॉडल बन गया है। XL6 में 7.0-इंच का एक अपडेटेड डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। लगभग 40 कनेक्टेड फीचर्स के साथ सुजुकी कनेक्ट मॉडल में अपनी जगह बना रहा है।
19 of 25
Maruti XL6 Facelift 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
सेफ्टी फीचर्स
नई XL6 एमपीवी कार में कई अहम सेफ्टी फीचर अपडेट मिलते हैं। इस फीचर लिस्ट में 360 डिग्री कैमरा शामिल है, जिसे पहली बार इस साल की शुरुआत में अपडेटेड बलेनो में देखा गया था। यह का लेटेस्ट HEARTECT प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें 4 एयरबैग - डुअल फ्रंट और डुअल फ्रंट साइड, ABS और EBS स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। इसके अलावा, कम दबाव की चेतावनी देने वाला टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे कई अन्य फीचर्स शामिल किए गए हैं।
20 of 25
Maruti XL6 Facelift 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
कितनी है कीमत
2022 Maruti Suzuki XL6 के मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जेटा वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.29 लाख रुपये तय की गई है। जो डुअल टोन कलर थीम वाले अल्फा+ वैरिएंट के लिए 14.55 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जाती है।
21 of 25
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Vitara Brezza
मारुति सुजुकी ने Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) के न्यू जेनरेशन मॉडल को पिछले महीने लॉन्च किया। नई मारुति ब्रेजा 4 वैरिएंट्स - LXI, VXI, ZXI और ZXI+ में उपलब्ध है।
इंजन और माइलेज
Brezza में न्यू जेनरेशन 1.5-लीटर K-Series माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है जो पहली बार Ertiga में दिया गया था। यह इंजन 102 bhp का पावर और 135 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नया K-Series पेट्रोल इंजन कम उत्सर्जन का वादा करता है और माइलेज को 20.15 किमी प्रति लीटर तक बढ़ाने का दावा करता है। यह इंजन एक मैनुअल गियरबॉक्स के साथ-साथ पैडल शिफ्टर्स के साथ एक ऑटोमैटिक यूनिट के साथ आता है।
22 of 25
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
शानदार फीचर्स
नई ब्रेजा मारुति सुजुकी का पहला मॉडल है जिसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर दिया गया है। अब इसमें 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, वॉयस असिस्ट के साथ 9-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, Arkamys के म्यूजिक सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग और ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन के साथ वायरलेस फोन चार्जिंग मिलता है। स्टीयरिंग रेक और रीच एडजस्टमेंट को सपोर्ट करता है, जबकि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को अपडेट किया गया है और फ्रंट में ग्लोवबॉक्स में कूलिंग फंक्शनलिटी का फीचर भी दिया गया है।
23 of 25
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
सेफ्टी फीचर्स
नई ब्रेजा कई सेफ्टी फीचर्स से भरी हुई है जिसमें 6 एयरबैग, ईएसपी, एबीएस के साथ ईबीडी, एक 360-डिग्री कैमरा, हिल-होल्ड असिस्ट और ISOFIX (आईएसओफिक्स) शामिल हैं। यह कार एक बार फिर बेहतर सट्रक्चरल एबिलिटी (संरचनात्मक स्थिरता) का वादा करती है।
24 of 25
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
कितनी है कीमत
नई Maruti Suzuki Vitara Brezza एसयूवी की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए 13.80 लाख रुपये तक जाती है।
Maruti Suzuki S-Presso
मारुति सुजुकी ने नई S-Presso को भारतीय बाजार में पिछले महीने उतारा है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.25 लाख रुपये है। नई एसप्रेसो में न्यू जेनरेशन K-Series 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलते हैं। यह इंजन 66 bhp का पावर और 89 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ AMT यूनिट मिलता है। इसके AMT मॉडल में 25.30 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज और मैनुअल में 24.76 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है।