फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Grand Vitara 2022: मारुति की नई मिड-साइज एसयूवी का नाम होगा ग्रैंड विटारा, इतने रुपये में बुकिंग शुरू

Mon, 11 Jul 2022 01:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने सोमवार को पुष्टि की है कि Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और Kia Seltos (किआ सेल्टोस) को टक्कर देने वाली उसकी आने वाली मिड-साइज एसयूवी का नाम Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) होगा।
विज्ञापन
1 of 6
Grand Vitara - फोटो : For Refernce Only
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने सोमवार को पुष्टि की है कि Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और Kia Seltos (किआ सेल्टोस) को टक्कर देने वाली उसकी आने वाली मिड-साइज एसयूवी का नाम Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) होगा। Maruti Suzuki Grand Vitara (मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा) के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। मारुति अपनी इस बहुप्रतीक्षित एसयूवी को 20 जुलाई को पेश करने वाली है। यह मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में मारुति की काफी बहुप्रतीक्षित एंट्री है। 
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
बुकिंग डिटेल्स
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 11,000 रुपये की राशि का भुगतान कर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। यह मॉडल मारुति के नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। जो लोग अपनी यूनिट बुक करना चाहते हैं वे नेक्सा डीलरशिप पर जा सकते हैं या आधिकारिक नेक्सा ऑनलाइन चैनल के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
Maruti SUV - फोटो : For Reference Only
क्यों ला रही है ग्रैंड विटारा
मारुति सुजुकी के पास हाल ही में अपडेट की गई नई 2022 ब्रेजा और एस-क्रॉस सिर्फ दो एसयूवी हैं, जो आकर्षक मिड-साइज एसयूवी स्पेस में कोई जगह नहीं बना पा रही हैं। लेकिन सभी शेप और साइज के एसयूवी के लिए लगातार बढ़ती पसंद के साथ, मारुति अब एसयूवी सेगमेंट में एक प्रभावी दखल देना चाहती है जहां इसकी कोई मौजूदगी नहीं है। इस तरह, ग्रैंड विटारा न सिर्फ मारुति को पैर जमाने में मदद करेगी बल्कि मौजूदा दिग्गजों को चुनौती भी देती है।

4 of 6
Grand Vitara - फोटो : For Reference Only
नाम का चुनाव दिलचस्प
प्रॉडक्शन मॉडल के नाम का चुनाव दिलचस्प है क्योंकि मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपडेटेड ब्रेजा के नाम से Vitara (विटारा) को हटा दिया था। अब तक कयास लगाए जा रहे थे कि नई मिड-साइज एसयूवी का नाम विटारा होगा। लेकिन कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह Grand Vitara होगी।
विज्ञापन

5 of 6
Toyota Urban Cruiser Hyryder 2022 - फोटो : Toyota
टोयोटा के साथ मिलकर बनाई एसयूवी
मारुति Grand Vitara पर बड़ा दांव लगा रही है जिसे कर्नाटक में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्लांट में बनाया जाएगा। Suzuki और Toyota दोनों ने मिलकर नई मिड-साइज SUV विकसित की है जिसे भारत में दोनों ब्रांड के तहत दो अलग-अलग मॉडल के रूप में बेचा जाएगा। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने 1 जुलाई को Urban Cruiser Hyryder (अर्बन क्रूजर हायराइडर) को पेश किया और यह अपने सेगमेंट में पहला मजबूत हाइब्रिड वाहन होगा। मारुति भी आगामी ग्रैंड विटारा को माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस कर रही है जो इसे प्रतिद्वंद्वियों के बीच एक अनोखी कार बना देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Grand Vitara - फोटो : For Reference Only
इंजन और पावर
मौजूदा मॉडलों में मिलने वाले अपडेट को ध्यान में रखें तो, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के अंदर फीचर्स की एक लंबी लिस्ट मिलने की संभावना कहीं ज्यादा है। क्योंकि अगर इस सेगमेंट में लड़ाई को कोरियाई कंपनियों तक ले जाना है तो फीचर्स एक महत्वपूर्ण पहलू होगा। इस एसयूवी में, 1.5-लीटर पेट्रोल यूनिट हो सकती है जिसे लगभग 105 bhp के कंबाइंड और अपेक्षित पावर आउटपुट के लिए एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाएगा। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एटी यूनिट शामिल हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें