फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Car Offers: त्योहारी सीजन में सस्ते में मिल रही हैं मारुति की कारें, जानें किस मॉडल पर कितनी है छूट

Thu, 14 Oct 2021 01:48 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डिस्काउंट ऑफर्स - फोटो : Amar Ujala
Maruti Suzuki Discount Offers: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। अगर आप इस साल नई कार लेने की योजना बना रहे हैं तो देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की कारों पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि चिप शॉर्टेज का असर मारुति की बिक्री पर पड़ा है। लेकिन बावजूद इसके त्योहारों पर भी वह ग्राहकों को छूट ऑफर कर रही है। वहीं, मारुति इस साल कुछ नई कारें भी लॉन्च करने वाली है। इसमें नेक्स्ट जेनरेशन सिलेरियो के अलावा पॉपुलर कारों जैसे स्विफ्ट, डिजायर, और विटारा ब्रेजा का सीएनजी वैरिएंट भी लाने वाली है। मारुति अक्तूबर में अपने दोनों शोरूम्स एरेना और नेक्सा से बिकने वाली कारों पर 40 हजार रुपये तक के फायदे और ऑफर दे रही है।
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Suzuki S-Presso Review - फोटो : Copyright Amar Ujala

Alto पर क्या है ऑफर

मारुति अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Alto (ऑल्टो) के पेट्रोल एसी वेरिएंट पर 25,000 रुपये की नकद छूट दे रही है। साथ ही 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। वहीं इस कार के पेट्रोल नॉन-एसी वेरिएंट पर 35,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि ऑल्टो के सीएनजी वर्जन पर कोई नगद छूट नहीं मिल रही है।

S-Presso

S-Presso के पेट्रोल वर्जन पर 25,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। जबकि CNG वर्जन पर कोई नकद छूट नहीं दी जा रही है। कंपनी इस कार पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 30000 रुपये के कैश बैनिफिट्स दे रही है। वहीं इसके सीएनजी वैरिएंट पर कोई छूट शामिल नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Eeco

मारुति अपनी बेस्ट सेलिंग वैन्स पर भी छूट ऑफर कर रही है। ईको में शानदार पावरट्रेन और बढ़िया इंटीरियर मिलता है। ईको के पेट्रोल ट्रिम्स पर कंपनी 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।

Maruti Wagon-R

Maruti Wagon-R (मारुति वैगनआर) पर 5,000 रुपये की नगद छूट मिल रही है, लेकिन सिर्फ पेट्रोल मॉडल पर। कंपनी वैगनआर के CNG मॉडल पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दे रही है। हालांकि 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी कंपनी दे रही है। लेकिन इसके सीएनजी वैरिएंट पर कोई छूट नहीं है।

4 of 6
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Swift और Dzire

तीसरी पीढ़ी की स्विफ्ट में कई शानदार फीचर हैं, और यह युवाओं में काफी पॉपुलर है। कंपनी अपनी इस हैचबैक पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 12 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। यह ऑफर केवल अक्तूबर तक ही मिलेगा। वहीं डिजायर पर कंपनी 7,000 रुपये का कैश बेनिफिट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।

Vitara Brezza

कंपनी जल्द ही इसका सीएनदजी अवतार लाने वाली है। अपने सेंगमेंट में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसका मुकाबला किआ सोनेट, नेक्सन और वेन्यू जैसी कारों से है। इस पर कंपनी 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये के कैश बेनिफिट्स दे रही है।
विज्ञापन

5 of 6
Maruti Suzuki Ignis - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Ignis

मारुति की माइक्रो एसयूवी इग्निस पर कंपनी शानदार छूट दे रही है। कंपनी इसे नेक्सा शोरूम्स के जरिए बेचती है। इस पर कंपनी 5,000 रुपये का नगद छूट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट दे रही है।

Maruti Suzuki Baleno

बलेनो सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक कार है। इसके बावजूद कंपनी इस पर छूट ऑफर कर रही है। बलेनो पर 10 हजार रुपये की नगद छूट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। वहीं सीवीटी ट्रिम पर ग्राहकों को कोई कैश बेनिफिट नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maruti Suzuki Ciaz - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Ciaz

कंपनी की सेडान कार सियाज नेक्सा शोरूम्स से बेची जाती है। अपने सेगमेंट में यह सबसे बेहतरीन कार है। जिसमें शानदार फीचर तो मिलते ही हैं, साथ ही स्पेसियस इंटीरियर भी मिलता है। सियाज पर कंपनी 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इस पर कोई कैश बेनिफिट का ऑफर नहीं है।

Maruti S-Cross

अगर आप क्रॉसओवर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो एसयूवी के मुकाबले कम कीमत में आप एस-क्रॉस खरीद सकते हैं। एस-क्रॉस खरीदने का यह सबसे अच्छा टाइम है। कंपनी इस पर 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।

नोट: ऑफर्स के ज्यादा जानकारी के लिए अपने शहर के नजदीकी मारुति शोरूम्स पर विजिट करें। ये ऑफर्स शहर, मॉ़डल, वैरिएंट्स और रंग के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें