Mahindra (महिंद्रा) ने Tokyo Paralympic 2021 (टोक्यो पैरालंपिक 2021) में 10 मीटर एयर राइफल में शानदार प्रदर्शन के लिए Avani Lekhara (अवनी लेखरा) को सम्मानित किया।
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने भारत में प्रमुख एथलीटों की उपलब्धियों के सम्मान में, Tokyo Paralympic 2021 (टोक्यो पैरालंपिक 2021) में 10 मीटर एयर राइफल में शानदार प्रदर्शन के लिए Avani Lekhara (अवनी लेखरा) को सम्मानित किया। अवनी ने 10 मीटर एयर राइफल में शानदार परफॉर्मेंस करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीता था। महिंद्रा ने अवनी लेखरा को कस्टमाइज्ड XUV700 एसयूवी तोहफे में दी है। अपनी तरह के पहली कोशिश में, महिंद्रा ने लेखरा की पहुंच संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक्सयूवी700 को कस्टमाइज किया है। रिकॉर्ड तोड़ने वाले पैरालंपिक चैंपियन द्वारा ऐतिहासिक प्रदर्शन को दर्शाने के लिए इस नई कस्टामाइज्ड XUV700 एसयूवी के डिजाइन एलिमेंट्स में काफी सूक्ष्म बदलाव भी किए हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Mahindra XUV700 AX7L
- फोटो : Mahindra
अवनी के लिए कस्टमाइज्ड की गई XUV700 की सीट्स दो स्पेशल फंक्शन- फॉरवर्ड और रिटर्न के साथ आती हैं। सीट पहले आगे जाती है, फिर घूमती है ताकि एसयूवी के बाहर आ सके। आखिर में इसे नीचे किया जा सकता है। जिससे ड्राइवर व्हीलचेयर से सीट पर आराम से शिफ्ट हो सके।
इसके साथ ही, सीट को नीचे करने का फंक्शन खासतौर पर विकलांगों को पेश आने वाले एक महत्वपूर्ण चुनौती का समाधान करता है। XUV700 को प्रताप बोस ने डिजाइन किया है। यह एक स्पेशल सीट के साथ आती है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं।
इसे साथ ही, कस्टम-मेड XUV700 AX7L, एक मिडनाइट ब्लैक पेंट स्कीम के साथ पेश की गई है और इसमें अंदर और बाहर गोल्ड एक्सेंट्स दी गई है। अवनी लेखरा की उपलब्धि को फेंडर और टेलगेट पर बैज के रूप में उनके प्रदर्शन रिकॉर्ड को एम्बॉस कर (उभारकर) अमर कर दिया गया है। XUV700 के इंटीरियर में सभी 6 हेडरेस्ट और डैशबोर्ड के फ्रंट पर गोल्डन एम्ब्रायडरी की गई है। स्टीयरिंग व्हील पर महिंद्रा का लोगो गोल्ड फिनिश के साथ दिया गया है।
XUV700 के डैशबोर्ड पर SH1-10 M बैजिंग के साथ गोल्ड स्टिचिंग है। इसी बैजिंग को टेलगेट और साइड फेंडर में भी देखा जा सकता है। फ्रंट ग्रिल पर वर्टिकल स्लैट भी गोल्डन में फिनिश किए गए हैं। सभी बैज गोल्डन कलर में फिनिश हो गए हैं। इसमें सीटों और आईपी पैनल पर गोल्ड एक्सेंट्स हैं जिन्हें गोल्डन थ्रेड एक्सेंट से सिला गया है। इससे इस कस्टमाइज्ड XUV700 का लुक दूसरे मॉडल से बिलकुल अलग दिखता है।
विज्ञापन
6 of 8
Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
इंजन और पावर
Mahindra XUV700 का पेट्रोल इंजन 200 PS का अधिकतम पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। MX ट्रिम में डीजल इंजन 155 PS का अधिकतम पावर और 360 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। वहीं, AX ट्रिम में इंजन 185 PS और 420 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।
विज्ञापन
7 of 8
Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
कीमत
महिंद्रा ने हाल ही में XUV700 की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अब इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 12.95 लाख रुपए से लेकर 21.79 लाख रुपए तक है। XUV700 को 5 और 7 सीटर दोनों ऑप्शन में खरीद सकते हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा सफारी, ह्यूंदै अलकाजार, एमजी हेक्टर प्लस और किआ कैरेंस से है।
महिंद्रा का तोहफा
Mahindra ने इससे पहले कस्टम-मेड XUV700 एसयूवी को गोल्ड मेडलिस्ट Neeraj Chopra (नीरज चोपड़ा) और टोक्यो पैरालिंपिक विजेता Sumit Antil (सुमित एंटिल) को भी पेश किया था। इसे महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट भारतीय एथलीटों को सम्मानित करने की कोशिश के तौर पर देखा गया।