दोपहिया वाहन निर्माता LML (एलएमएल) ने तीन नए मॉडलों के साथ भारत में वापसी का एलान किया है। 20वीं सदी में अपने स्कूटरों के लिए मशहूर यह आइकॉनिक ब्रांड साल 2023 की दूसरी छमाही में नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगा। करीब पांच साल पहले अपना कारोबार बंद करने से पहले मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचने वाली यह ऑटोमोबाइल कंपनी अब इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करेगी।
SG Corporate Mobility (एसजी कॉरपोरेट मोबिलिटी) के स्वामित्व वाली एलएमएल 2023 में तीन इलेक्ट्रिक मॉडल - Moonshot Hyperbike (मूनशॉट हाइपरबाइक), Star Scooter (स्टार स्कूटर) और Orion Cycle (ओरियन साइकिल) लॉन्च करेगी। ओरियन अगले साल की पहली छमाही में बाजार में आएगी, जबकि स्टार और मूनशॉट को दूसरी छमाही में पेश किया जाएगा। कंपनी ने गुरुवार को तीनों उत्पादों के कॉन्सेप्ट वर्जन को पेश किया।
दोपहिया वाहन निर्माता ने हाल ही में अपने मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए 500 करोड़ रुपये तक जुटाने की अपनी योजना का एलान किया था जहां इन ईवीस को एसेम्बल किया जाएगा।
LML Emotion (एलएमएल इमोशन) के मैनेजिंग डायरेक्टर (प्रबंध निदेशक) योगेश भाटिया ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों से यह एक लंबी और कठिन यात्रा रही है और वास्तव में जो इससे निकल कर सामने आया है वह सिर्फ इंजीनियरिंग का एक चमत्कार नहीं है। बल्कि उत्पादों की एक सीरीज है जो उत्पाद के वादे से परे है और 'भावना' के स्तर पर डिलीवर करती है, जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है, जाहिर नहीं किया जा सकता है। हमारे उत्पाद व्यक्तिगत और शहरी आवाजाही के मानदंडों को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार हैं और सुरक्षा, सहज ज्ञान के साथ बुद्धि, बेजोड़ सवारी गुणवत्ता जैसे कई पहलू नए मानक बनाने के लिए तैयार हैं।"
यहां हम आपको बता रहे हैं इन तीनों इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के बारे में जिन्हें LML ने भारत के लिए पेश किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
LML Moonshot
- फोटो : LML
LML Moonshot Electric Motorcycle
एलएमएल मूनशॉट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल राइडिंग के लिए उत्साही लोगों के लिए है। एलएमएल इसे एक डर्ट बाइक कहती है। इसके साथ ही इसमें एक ऐसी राइडिंग मिलेगी जो शहरों में आवाजाही के लिए इस्तेमाल की जा सकती है, जो इसे एक आकर्षक पेशकश बनाती है। कंपनी का कहना है कि यह बाइक एक हाइपर मोड के साथ आएगी और 0 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार इतनी जल्दी पकड़ लेगी जो 'जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते हैं।' हालांकि एलएमएल ने मूनशॉट के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी ने पुष्टि की है कि यह ईवी एक पोर्टेबल बैटरी, फ्लाई-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और पेडल असिस्ट के साथ आएगी।
विज्ञापन
3 of 4
LML Star Electric Scooter
- फोटो : LML
LML Star Electric Scooter
एलएमएल स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक काफी फ्यूचरिस्टिक है। यह डुअल-टोन थीम, एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ आता है। ई-स्कूटर में हॉरिजंटल इंडिकेटर्स दिए गए हैं जिन्हें नीचे रखा गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरी तरह से डिजिटल स्क्रीन, रियर शॉक एब्जॉर्बर और सीटों पर लाल हाइलाइट के साथ आएगा। एलएमएल अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में ज्यादा जानकारी बाद में देगी।
LML Orion Electric Bike
एलएमएल ओरियन इलेक्ट्रिक 'हाइपरबाइक' के जरिए कंपनी का मकसद एक हल्की और फुर्तीले शहर की सवारी की पेशकश करना है। यह सभी मौसमों में सुरक्षा आश्वासन के साथ IP67-रेटेड बैटरी, कंट्रोल के लिए हैप्टिक फीडबैक और उन लोगों के लिए एक इन-बिल्ट जीपीएस के साथ आती है जो अक्सर लंबी सवारी के लिए उत्साहित रहते हैं।