फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको स्मार्ट ड्राइवर बनाएंगी ये कार एसेसरीज, गाड़ी भी रहेगी सुरक्षित और वारंटी रहेगी बरकरार

Sun, 01 Nov 2020 08:22 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Car Accessories- Gaadi Meri Saathi - फोटो : Amar Ujala
लोग अपनी गाड़ियों को ड्रीम कार या ड्रीम बाइक जैसा बनाना चाहते हैं। इसके लिए वे कोई भी कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। आजकल आफ्टर मार्केट ऑटो एसेसरीज की भी खूब मांग है। कंपनी फिटेड एसेसरीज के लिए जहां काफी कीमत चुकानी पड़ती है, वहीं आफ्टर मार्केट एसेसरीज कम दाम में मिल जाती हैं। लेकिन ये एसेसरीज लगवाते वक्त इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि अगर आपकी गाड़ी वारंटी में हैं, तो ऐसे किसी भी कस्टमाइजेशन या एसेसरीज से परहेज करें, जिससे कार की वायरिंग या पार्ट्स को कोई दिक्कत हो। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही आफ्टर मार्केट एसेसरीज के बारे में, जो आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध हैं...
 
 
विज्ञापन

2 of 8
KENT MAGIC Car Air Purifier - फोटो : amar ujala

एयर प्यूरीफायर

कोरोना के साथ इन दिनों वायु प्रदूषण भी लोगों के स्वास्थ्य के लिए दिक्कत पैदा कर रहा है। अगर आप रोज लंबी ड्राइविंग करके ऑफिस जाते हैं तो एयर प्यूरीफायर आपको तरोताजा रख सकता है। आजकल लगभग सभी कार कंपनियां अपनी नई कारों में पीएम 2.5 एयर फिल्टर लगा कर दे रही हैं। किआ सोनेट ने तो बकायदा एयर प्यूरीफायर का फीचर ही दिया है, जो एयर क्वॉलिटी इंडेक्स भी दिखाता है। बाजार में कई आफ्टर मार्केट एयर प्यूरीफायर इस फीचर के साथ आते हैं। वहीं इनके लगाने से कार की वारंटी पर भी कोई असर नहीं पड़ता है।
 
विज्ञापन

3 of 8
car vacuum cleaner - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

वैक्यूम क्लीनर

कुछ लोग कार को अपना डाइनिंग रूम बना लेते हैं। ड्राइविंग के दौरान खाते-पीते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। इससे गंध भी पैदा हो जा जाती है और लंबे सम तक कार में यह वस्तुएं पड़ी रहने से उनमें बैक्टीरिया भी उत्पन्न हो जाते हैं। इससे चूहों या अन्य जीव भी खाने की तरफ आकर्षित होते हैं, जो कार को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। बेहतर है कार में वैक्यूम क्लीनर रखें और तय अंतराल पर गाड़ी को नियमित साफ करते रहें। क्लीनर कार में ऑक्सिलरी पावर आउटलेट या सिगरेट लाइटर सॉकेट के जरिए काम करते हैं। आपको बस कार स्टार्ट करनी है और चुटकियों में आप कार की सफाई कर सकते हैं।
 

4 of 8
tyre inflator - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

टायर इंफ्लेटर या एयर कंप्रेशर

लंबी ड्राइविंग पर जा रहे हैं और अचानक टायर की हवा निकल जाए या पंक्चर हो जाए तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है। अगर आपकी कार में टायर इंफ्लेटर है, तो चिंता की कोई बात नहीं हैं, कम से कम आपको स्टेपनी बदलने की मेहनत तो नहीं करनी पड़ेगी। ये बेहद जरूरी ऑटो एसेसरीज है, जिसे हर किसी को अपनी कार में रखना चाहिए। आजकल सभी कारें ट्यूबलेस होती हैं और पंक्चर होने के बाद भी वे काफी दूरी तय कर लेती हैं, लेकिन पंक्चर को पता ही न चले या स्टेपनी में हवा ही न हो तो एयर इंफ्लेटर से आप आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
Car Jumper cables - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)

जंपर केबल या जंपर स्टार्टर पावर बैंक

कई बार कार की हेडलाइट या इंटीरियर लाइट चालू रह जाने से बैटरी डाउन हो जाती है। ऐसे में अगर आपके पास जंपर केबल है तो किसी मैकेनिक के भरोसे बैठने की बजाय आप मिनटों में अपनी कार को स्टार्ट कर सकते हैं। कॉपर वायर से बनी केबल को किसी दूसरी गाड़ी की बैटरी से लगाकर आप अपनी गाड़ी की बैटरी कुछ ही देर में चार्ज कर सकते हैं। बेहतर होगा कि दो गेज की जंपर केबल खरीदें ताकि चार्जिंग में कम से कम वक्त लगे। आजकल पावर बैंक भी आ रहे हैं जो 50,000 mAh की क्षमता तक के होते हैं और बिना किसी बैटरी की मदद के गाड़ी को फटाफट स्टार्ट कर देते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
Car GPS Tracker - फोटो : AmarUjala (for reference Only)

जीपीएस

यह बेहद जरूरी एसेसरीज है, जिसे हर वाहन मालिक को लगाना चाहिए। अगर आपके पास कार नहीं बल्कि बाइक है तो भी आप इसे इंस्टॉल कर सकते हैं। कार जीपीएस थोड़े महंगे होते हैं वहीं बाइक्स के लिए जीपीएस कम दाम में मिल जाते हैं। इनसे वाहन की वारंटी भी खत्म नहीं होती और इंश्योरेंस रिन्यू के दौरान वाहन की वैल्यू भी बढ़ती है। यह डिवाइस आपके वाहन को सुरक्षा देती है और आपके पैसे भी बचाती है। लेकिन ध्यान रखें इसे लगाने के बाद किसी को न बताएं कि आपकी गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है।
 
विज्ञापन

7 of 8
Car dash camera - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

मोशन सेंसर डेश कैमरा

डेश कैमरा के बारे में लोग अभी ज्यादा जागरूक नहीं हैं। लेकिन कार एसेसरीज में यह जरूरी चीज है। इसका फायदा यह होगा कि जैसे ही कोई आपकी कार के सामने आएगा, कैमरा अपने आप रिकॉर्डिंग शुरू कर देगा। इन कैमरा को आगे और पीछे लगाया जा सकता है। किसी सड़क हादसे में यह अहम एक सबूत के तौर पर काम करता है। आपकी ककार के आगे जो भी हो रहा है, सारी गतिविधियां इसमें रिकॉर्ड हो जाएंगी। 
विज्ञापन

8 of 8
wheel clamp lock - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

व्हील कैंप/गियर लॉक

वाहन चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अपने वाहन की सुरक्षा भी आपकी जिम्मेदारी है। आप चाहें तो अपनी गाड़ी में जीपीएस डिवाइस लगाने के अलावा व्हील कैंप भी लगा सकते हैं, ये सॉफ्ट रबर कोटिंग के साथ आने वाले कैंप आपकी गाड़ी को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। हालांकि इसका ज्यादातर इस्तेमाल ट्रैफिक पुलिस करती हैं, लेकिन आप भी वाहन की सुरक्षा के लिए इसे लगा सकते हैं। इसके अलावा आपको गाड़ी में गियरलॉक जरूर लगाना चाहिए। चोरों के लिए कार में घुसना तो बेहद आसान है, लेकिन गियर लॉक तोड़ना थोड़ा मुश्किल होता है। चोर अक्सर गियरलॉक वाली गाड़ियों को निशाना कम ही बनाते हैं। वहीं इसे लगाने से आपकी कार की वारंटी भी बनी रहती है।
 

नोटः जब हम नई गाड़ी खरीदने जाते हैं तो हमारे दिमाग में ड्रीम कार या बाइक की एक इमेज होती है। अगर आप नई कार या बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमें बताएं कि आप अपने ‘सपनों की गाड़ी’ में क्या फीचर चाहते हैं। आप अपनी बात हमें ईमेल, सोशल मीडिया के जरिए भी साझा कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें