फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपकमिंग Nissan Magnite एसयूवी के ये खास फीचर आपको भी आएंगे पसंद, 10 लाख से कम दाम में होगी लॉन्च!

Sat, 31 Oct 2020 04:32 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Nissan Magnite top Features - फोटो : Amar Ujala
सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैग्नाइट नवंबर में लॉन्च होने जा रही है। लॉन्चिंग से पहले ही इसके टॉप फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशंस की जानकारी भी सामने आ चुकी है। कंपनी ने इसकी प्री बुकिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही में कंपनी ने इसका प्रोडक्शन मॉडल भी पेश कर दिया है। मैग्नाइट का मुकाबला विटारा ब्रेजा, किआ सोनेट, ह्यूंदै वेन्यू, फोर्ड इकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन जैसी कारों से होगा। आइए जानते हैं इसकी टॉप खासियतों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
Nissan Magnite MID - फोटो : Nissan

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

मैग्नाइट में ऑल डिजिटल कलर डिस्प्ले दी गई है। अभी भी इस सेगमेंट में कई गाड़ियां है, जो एनालॉग क्लस्टर के साथ आती हैं। वहीं कुछ में वहीं कुछ कारों में डिजिटल मल्टी इंफॉरमेशन डिस्प्ले (एमआईडी) के नाम पर केवल स्पीडोमीटर होता है, जबकि बाकी डायल्स एनालॉग होते हैं। वहीं मैग्नाइट में ग्राफिक्स के साथ डिजिटल स्क्रीन दी गई है। इसमें सर्कुलर टेकोमीटर, स्पीडोमीटर, टेंपरेचर गॉज, फ्यूल गॉज और टायर प्रेशर मॉनिटर जैसे फीचर मिलते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
Nissan Magnite Rear - फोटो : Nissan

360 डिग्री कैमरा सेटअप

निसान मैग्नाइट में 8.0 इंच का फिटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। मैग्नाइट की खास बात यह है कि इसमें इस सेगमेंट में पहली बार 360 डिग्री अराउंड व्यू मॉनिटर दिया गया है, जो निसान किक्स से लिया गया है। इसमें चारों तरफ कैमरा दिए गए हैं, जो चारों तरफ का व्यू देते हैं। यूजर केवल एक बटन दबा कर लिस्ट में से जरूरत के मुताबिक कैमरा व्यू चुन सकते हैं।

4 of 8
Nissan Magnite Interior - फोटो : Nissan

वायरलेस चार्जिंग

इस सेगमेंट में कोई ऐसी कार नहीं है, जिसमें यह फीचर मिलता है। मैग्नाइट में वायरलेस चार्जिंग का फीचर दिया गया है, वायरलेस चार्जिंग पैड ऑटो क्लाइमेट एयरकॉन नॉब के नीचे दिया गया है। इस समय आ रहीं सभी मॉडर्न कारों में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का फीचर बेहद कॉमन है, और इसे फोन को यूएसबी के जरिए प्लग करके एक्सेस किया जा सकता है। वहीं मैग्नाइट के साथ ऐसा नहीं है। अगर आपको वायरलेस चार्जिंग यूज करनी है, तो आप कारप्ले प्रयोग नहीं कर पाएंगे। लेकिन अगर आप दोनों को एक साथ यूज करना चाहते हैं, तो ये फीचर केवल बीएमडब्ल्यू जैसे कारों में ही मिलता है। इस सेगमेंट में निसान किक्स अकेली ऐसी कार है, जिसमें यह फीचर मिल रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

टेक पैक

निसान ने अपनी कार को ज्यादा से ज्यादा किफायती बनाने की कोशिश की है। निसान ने कई फीचर अपनी इस गाड़ी में नहीं दिए हैं, लेकिन इसमें एक खास टेक पैक दिया गया है, इसमें कई एड-ऑन फीचर दिए गए हैं, जो आप अपनी जरूरत के मुताबिक लगवा सकते हैं। टेक पैक में वायरलेस चार्जिंग पैड, एयर प्यूरीफायर, पडल लैंप्स, एंबीयंट मूड लाइटिंग और प्रीमियम जेबीएल स्पीकर्स जैसे फीचतर मिलते हैं। हालांकि निसान ने अभी इनकी कीमतों के बारे में खुलासा नहीं किया है।       
 
विज्ञापन

6 of 8
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

सेफ्टी फीचर्स

निसान ने मैग्नाइट में कई ऐसे सेफ्टी फीचर दिए हैं, जो इस सेगमेंट की किसी गाड़ी में नहीं मिलते हैं। मैग्नाइट में डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक जैसे कॉमन फीचर्स के अलावा व्हीकल डाइनैमिक्स कंट्रोल (वीडीसी) हिल स्टार्ट असिस्ट सिस्टम (एचएएस), ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर भी दिए हैं। साथ ही इसमें टायर प्रेशर मॉनिटर सिस्टम के साथ एंटी रोल बॉर के साथ चैसिस और सस्पेंशन दिए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Nissan Magnite Interior - फोटो : Nissan

ग्राउंड क्लीयरेंस

बिना अच्छे ग्राउंड क्लीयरेंस के एसयूवी बेकार है। इस सेगमेंट में आने वाली ज्यादातर सबकॉम्पैक्ट एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 एमएम तक है। केवल टाटा नेक्सन 209 एमएम और किआ सोनेट 211 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है। वहीं मैग्नाइट 205 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है। भारतीय बाजार में मैग्नाइट को 6.5 लाख रुपये से 8.5 लाख रुपये तक के बीच लॉन्च हो सकती है।
 
विज्ञापन

8 of 8
Nissan Magnite Engine - फोटो : Nissan

इंजन

Nissan Magnite को रेनो-निसान के नए सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें 1.0 लीटर HRA0 टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 100 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ सीवीटी का विकल्प भी मिलेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें