फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KTM Duke: पहले से ज्यादा स्टाइलिश हुईं केटीएम की बाइक्स, यहां देखें गजब लुक्स

Fri, 02 Sep 2022 06:07 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनी की ओर से ड्यूक 150, 200, 250 और 390 के लिए नए कलर्स पेश किये हैं। इन नए रंगों के साथ ड्यूक की बाइक्स पहले से और ज्यादा स्टाइलिश हो गई हैं। ड्यूक 390 को दो नए कलर्स दिये गए हैं 
विज्ञापन
1 of 3
केटीएम 125 - फोटो : KTM
इंडियन स्पोर्ट्स बाइक बाजार में केटीएम ने ड्यूक को अपडेट कर दिया है। कंपनी की ओर से ड्यूक 150, 200, 250 और 390 के लिए नए कलर्स पेश किये हैं। इन नए रंगों के साथ ड्यूक की बाइक्स पहले से और ज्यादा स्टाइलिश हो गई हैं। ड्यूक 390 को दो नए कलर्स दिये गए हैं 

ड्यूक 125
एंट्री लेवल ड्यूक 125 को अब इलेक्ट्रिक ऑरेंज और नए सिरेमिक शेड कलर के साथ ऑर्डर किया जा सकता है। इसी के साथ वाइट, नारंगी, ब्लू और ब्लैक कलर भी इसे आकर्षक बना देता है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
केटीएम 250 - फोटो : KTM
ड्यूक 200 और 250
200 सीसी की इस बाइक को डार्क सिल्वर मैटेलिक कलर दिया गया है। वहीं 250 सीसी इंजन वाली ड्यूक 250 को एबोनी ब्लैक पेंट स्कीम दी गई है। दोनों ही कलर में न्यूड बाइक्स को स्मार्ट स्टाइल मिलता है जिससे ये भीड़ में भी अलग पहचान बनाने में सक्षम हो जाती हैं। 

ड्यूक 390
इंडिया में ड्यूक रेंज की सबसे ताकतवर और फ्लैगशिप बाइक 390 को लिक्विड मेटल और डार्क गैल्वेनो कलर के साथ उतारा गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
केटीएम - फोटो : KTM
पुराने इंजन के साथ आएंगी बाइक्स
बाइक्स में किसी भी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। ड्यूक 125 को पहले वाला 124.7 सीसी वाला ही इंजन दिया गया है जिससे 14.5 पीएस और 12 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। ड्यूक 200 में 199.5 सीसी लिक्विड कूल्ड इंजन है जो 25.4 बीएचपी के साथ 19.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। ड्यूक 250 248.8 सीसी इंजन के साथ आती है जिससे 29.6 बीएचपी और 24 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है तो ड्यूक की 390 में 373.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड डीओएचसी इंजन आता है जिससे 43 बीएचपी और 37 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होता है। 

दाम में नहीं हुआ बदलाव
केटीएम ने भले ही अपनी बाइक्स को नए कलर्स के साथ पेश कर दिया हो लेकिन कंपनी की ओर से बाइक्स के दामों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है। ड्यूक 125 के दाम 1.76 लाख रुपये एक्स शोरूम ही रखे गए हैं जबकि 200 सीसी वाली बाइक के दाम 1.90 लाख रुपये, 250 सीसी वाली ड्यूक के दाम 2.35 लाख रुपये और 390 सीसी वाली ड्यूक का एक्स शोरूम प्राइज़ 2.94 लाख रुपये रखा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें