फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन टॉप 10 फीचर्स के बिना ‘बेकार’ है आपकी लाखों की नई कार, नहीं होगा लग्जरी का अहसास!

Sat, 18 Jul 2020 04:34 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
luxury car interior features - फोटो : For Refernce Only
धीरे-धीरे कारों में आ रहे फीचर्स का ट्रेंड बदल रहा है। पहले लग्जरी कारों में ही एबीएस के साथ ईबीडी, एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स आते थे, जिनकी अलग से कीमत चुकानी पड़ती थी, लेकिन अब नए नियमों के तहत इन्हें हर कार में जरूरी हो गया है। वहीं कंपनियों का जोर अब दूसरे फीचर्स पर है, ताकि ग्राहकों को लुभाया जा सके। अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो चेक कर लें कि आपकी पसंदीदा कार में ये ट्रेंडिंग फीचर्स है या नहीं...
विज्ञापन

2 of 12
tata Nexon Infotainment system - फोटो : For Refernce Only

इंफोटेनमेंट सिस्टम

अब इंफोटेनमेंट सिस्टम केवल गाने सुनने भर के लिए नहीं रह गया है, बल्कि अब इसमें नेविगेशन समेत दूसरे कनेक्टिंग फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। साथ ही इनसे अपना फोन भी कनेक्ट कर सकते हैं। लेटेस्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 12
steering audio controls - फोटो : For Refernce Only

स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो-फोन कंट्रोल

एक वक्त था जब ड्राइविंग के दौरान कॉल रिसीव करने के लिए हेडफोन जैक या ब्लूटूथ लगाना पड़ता था, लेकिन अब स्टीयरिंग में ही सारे कंट्रोल मिल जाते हैं। साथ ही स्टीयरिंग से हाथ हटाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। नई कार खरीदने जाएं तो चेक कर लें कि कार में ये फीचर जरूर हो।
 

4 of 12
Maruti Ciaz S steering wheel - फोटो : for Reference Only

एडजस्टेबल स्टीयरिंग

एक समय था जब एडजस्टेबल स्टीयरिंग का फीचर केवल टॉप वैरिएंट्स में ही आता था। छोटी या लंबी हाईट के लोगों को स्टीयरिंग पकड़ने में मुश्किलें आती थी, लेकिन अब कंपनियां तकरीबन सभी मॉडल्स में ये फीचर दे रही हैं। अब लोग अपनी जरूरत के हिसाब से कार के स्टीयरिंग को फिक्स कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 12
mahindra xuv300 dual zone climate control - फोटो : For Refernce Only

मल्टीजोन क्लाइमेट कंट्रोल

यह बिल्कुल लेटेस्ट ट्रेंड है, पहले महंगी लग्जरी कारों में ही ये फीचर मिलता था। इसका फायदा यह है कि कार के अलग-अलग जोन के हिसाब से लोग टेंपरेचर को कंट्रोल कर सकते हैं। यानी कि फ्रंट में अलग, पीछे की तरफ अलग टेंपरेचर सेट किया जा सकता है। वहीं अब कुछ कारों में डुअल जोन एसी कंट्रोल का फीचर आ रहा है, जिसमें ड्राइवर-को ड्राइवर अपने च्वाइस से एसी टेंपरेचर कंट्रोल कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 12
Adjust Car Seat - फोटो : For Refernce Only

एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

लंबी ड्राइविंग में इस फीचर का बहुत फायदा है और शरीर को थकान महसूस नहीं होती। आप अपनी कमर के मुताबिक सीट को आगे-पीछे एडजस्ट कर सकते हैं। वहीं अब कुछ कार कंपनियां अपने महंगे मॉडल्स में इलेक्ट्रिक 8-वे सीट एडजस्टमेंट फीचर दे रही हैं। नई कार लेने से पहले चेक कर लें कि ये फीचर है या नहीं।
विज्ञापन

7 of 12
360° Parking Camera System - फोटो : For Refernce Only

360 डिग्री पार्किंग कैमरा

लेटेस्ट लॉन्च हो रही गाड़ियों में ये फीचर दिया जा रहा है। महिंद्रा XUV300 और निसान किक्स में ये फीचर दिया गया है। इसमें चार कैमरे दो आगे और दो पीछे की तरफ होते हैं, जिनमें प्रोक्सिमिटी सेंसर लगा होता है। इससे कार पार्किंग में आसानी होती है, वहीं आगे की तरफ कैमरा मिलने से बंपर सुरक्षित रहता है।
 

8 of 12
Rear Windshield Defogger - फोटो : For Refernce Only

रिअर डीफॉगर और वाइपर

ये फीचर बेहद जरूरी है खासकर बरसात और जाड़ों में। कार के अंदर और बाहर अलग टेंपरेचर होने की वजह से आगे और पीछे विंडशील्ड पर फॉग जम जाती है। आगे तो हम ब्लोअर से क्लीन कर देते हैं, लेकिन पीछे दिक्कत आती है। डीफॉगर विजिबिलिटी क्लीयर होती है, तो रिअर वाइपर बारिश के दिनों में बेहद काम आता है।

9 of 12
Rear Parking Sensors - फोटो : For Refernce Only

रिअर पार्किंग सेंसर

नए सुरक्षा मानकों BNVSAP के तहत सभी कारों में अब यह फीचर देना जरूरी हो गया है। अब सस्ती और मंहगी कारों, दोनों में यह फीचर मिलता है। अब कार आसानी से रिवर्स हो जाती है और गाड़ी को भी नुकसान नहीं होता।
 

10 of 12
Day-Night IRVM - फोटो : For Refernce Only

ऑटो डिमिंग IRVM

पहले ये फीचर केवल महंगी कारों में ही मिलता था, लेकिन अब तमाम कारों में ये फीचर मिल रहा है। खासकर टॉप वैरिएंट्स में। इसका मतलब होता इनसाइड रिअर व्यू मिरर। इसका फायदा यह होता है कि खासकर रात में दूसरी गाड़ियों की लाइट्स के चलते रिअर व्यू मिरर में देखना मुश्किल हो जाता है। इससे कई बार आंखें चौंध जाती हैं। यह फीचर रोशनी को कम करता है और विजिबिलिटी बढ़ाता है।
  

11 of 12
keyless entry car - फोटो : For Refernce Only

की-लेस एंट्री

आज से चार-पांच साल पहले यह फीचर कुछ ही कारों में लॉन्च हुआ था। वहीं अब ये लगभग सभी गाड़ियों के टॉप मॉडल्स में मिल रहा है। इसका फायदा यह है कि कार की चाबी आपकी जेब में रखी रहती है और आपको कार को अनलॉक करने के लिए कार के हैंडल पर लगा बटन दबाना होता है।  
विज्ञापन

12 of 12
Maruti Ciaz Rear AC vent - फोटो : For Reference Only

रिअर एसी वेंट्स

पहले केवल लग्जरी कारों में ही रिअर एसी का फीचर मिलता था। आम कारों में पीछे बैठने वालों को एसी की कम हवा लगती थी। वहीं अब ज्यादातर हैचबैक, सेडान और एसयूवी कारों में ये फीचर आ रहा है। वहीं कुछ एमपीवी कारों में यह रूफ माउंटेड है। लंबे सफर में इस फीचर से बेहद आराम मिलता है और थकावट भी नहीं होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें