Kia Seltos (किआ सेल्टोस) मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक है। सेल्टोस किआ का पहला मॉडल था जब इसने 2019 में भारतीय बाजार में एंट्री की थी। और तब से प्रतिद्वंद्वी मॉडलों की लंबी सूची के बावजूद सेल्टोस अच्छी-खासी बिक्री संख्या हासिल कर रहा है। हालांकि, सेल्टोस फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग करीब होने के साथ ही, मौजूदा मॉडल को खरीदने का यह अच्छा समय हो सकता है, क्योंकि इस पर काफी शानदार ऑफर मिल रहा है।
विज्ञापन
2 of 8
Kia Seltos X Line
- फोटो : Kia India
क्या है ऑफर
मौजूदा किआ सेल्टोस मॉडल पर ज्यादातर ऑफर डीलरशिप स्तर पर दिए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में कई डीलरशिप में 75,000 रुपये तक की छूट की पेशकश कर सौदे को बेहतर बनाने की कोशिश की गई। इनमें से कुछ डीलरशिप ने बिना किसी अतिरिक्त कीमत के फ्लोर मैट और क्रोम एलिमेंट जैसी एक्सेसरीज देने की भी पेशकश की।
विज्ञापन
3 of 8
Kia Seltos
- फोटो : Kia
क्यों मिल रहे ऑफर
जब किसी नए या फेसलिफ्ट वर्जन की लॉन्च नजदीक होता है, तो ऑटो ब्रांडों की डीलरशिप कार मॉडलों पर शानदार ऑफर पेश करती हैं, क्योंकि वे मौजूदा इन्वेंट्री को खाली करना चाहती हैं। और इस बात को ध्यान में रखते हुए कि सेल्टोस भारत में कितनी लोकप्रिय रही है, नया मॉडल पहले से ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर सकता है।
4 of 8
Kia Seltos
- फोटो : Kia
मौजूदा कीमत
मौजूदा किआ सेल्टोस की कीमत लगभग 10.90 लाख रुपये से शुरू होती है और सेल्टोस एक्स-लाइन डीजल एटी वैरिएंट की कीमत 19.70 लाख रुपये तक जाती है। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। साफ तौर पर, फेसलिट मॉडल की कीमत वैरिएंट-टू-वैरिएंट ज्यादा होने की उम्मीद है। लेकिन आने वाला फेसलिफ्ट मॉडल कुछ बहुत बड़े वादे भी कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
Kia Seltos 2023
- फोटो : Kia (For Reference Only)
कैसा होगा लुक और डिजाइन
किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट अगले महीने संभवत: 4 जुलाई को बिक्री के लिए लॉन्च की जा सकती है। किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में एक नया ग्रिल मिलने की उम्मीद है, जो मौजूदा मॉडल की तुलना में बहुत बड़ा होगा। इसमें एक नया हेडलैंप असेंबली के साथ-साथ एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप को रीडिजाइन किया जाएगा। बंपर में एडीएएस मॉड्यूल के साथ माउंटेड नए फॉग लैंप हाउसिंग मिलने की उम्मीद है। कार के रियर में टेल-लैंप्स को जोड़ने वाली एक नई एलईडी लाइट बार के साथ टेल लाइट्स को रीडिजाइन किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
6 of 8
Kia Seltos 2023
- फोटो : Kia (For Reference Only)
इंटीरियर कैसा होगा
केबिन में, 10.25 इंच की मुख्य इंफोटेनमेंट स्क्रीन को उसी स्क्रीन के साथ अपडेट किए जाने की संभावना है जो वैश्विक स्तर पर बेची जाने वाली सेल्टोस में मिलते हैं। सेल्टोस के फेसलिफ्ट वर्जन के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ नए ट्विन-स्क्रीन लेआउट के साथ आने की उम्मीद है। साथ ही एचवीएसी कंट्रोल को भी एक नया लुक मिलने की उम्मीद है। एक और बड़ा अपग्रेड पैनोरमिक सनरूफ हो सकता है, जो मौजूदा मॉडल के टॉप-स्पेक वैरिएंट पर भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
7 of 8
Kia Seltos 2023
- फोटो : Kia (For Reference Only)
सेफ्टी फीचर्स
फेसलिफ्ट सेल्टोस में सबसे बड़ा बदलाव एडीएएस या एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम होगा। जो इसे इस सेफ्टी सूट के साथ आने वाला भारत में ब्रांड का पहला वाहन बना देगा। एसयूवी 6 एयरबैग के साथ स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स जैसे हिल-असिस्ट कंट्रोल, और व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट सहित कई फीचर्स से लैस होगी।
कैसा होगा इंजन
नई सेल्टोस फेसलिस्ट से 1.5-लीटर यूनिट में नया टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन 160 hp का पावर और 253 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन Carens, Hyundai Alcazar और Verna में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह मॉडल को 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल यूनिट के साथ पेश किया जाना जारी रहेगा।