फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia: किआ ने भारत में सेल्टोस एसयूवी और कार्निवल एमपीवी के इन डीजल वैरिएंट को किया बंद, जानें डिटेल्स

Fri, 18 Feb 2022 05:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Kia Seltos - फोटो : Kia
Kia India (किआ इंडिया) ने भारत में अपनी लोकप्रिय Seltos (सेल्टोस) एसयूवी और Carnival (कार्निवल) एमपीवी के कुछ वैरिएंट्स को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने सेल्टोस एसयूवी पर दी जाने वाली मिड-रेंज HTK+ डीजल-ऑटोमैटिक ट्रिम और 7-सीटर प्रीमियम एमपीवी कार्निवल के बेस वैरिएंट को बंद कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 7
Kia Seltos - फोटो : Kia
नहीं बताई वजह
किआ इंडिया ने इस फैसले के पीछे कोई खास कारण नहीं बताया है। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि कोरियाई कार निर्माता ने कम मांग के कारण वैरिएंट को हटाया होगा। कार निर्माता ने डीलरों से इन वैरिएंट्स की बुकिंग लेने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 7
Kia Seltos - फोटो : Kia
कितनी थी कीमत
Kia Seltos HTK+ डीजल ऑटोमैटिक वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 14.25 लाख रुपये थी। वहीं, Kia Carnival बेस वैरिएंट डीजल ऑटोमैटिक की 25.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम  कीमत पर उपलब्ध थी। 

4 of 7
Kia Seltos - फोटो : Kia
सेल्टोस के लिए क्या है विकल्प
जो ग्राहक सेल्टोस डीजल ऑटोमैटिक खरीदना चाहते हैं, उन्हें अब GTX+ ऑटोमैटिक वैरिएंट को चुनना होगा, जिसकी कीमत एक्स-शोरूम कीमत 17.95 लाख रुपये है। यह HTK+ वैरिएंट से 3.7 लाख रुपये ज्यादा महंगा है। 
विज्ञापन

5 of 7
Kia Carnival MPV - फोटो : Kia
कार्निवल के ये है ऑप्शन
Carnival MPV 7-सीटर का अब नया बेस वैरिएंट Prestige (प्रेस्टीज) ट्रिम है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 29.99 लाख रुपये है। यह HTK+ डीजल ऑटोमैटिक वैरिएंट से 4.5 लाख रुपये ज्यादा महंगी है। 
विज्ञापन

6 of 7
Kia Seltos - फोटो : Kia
सेल्टोस के इंजन और फीचर्स
Seltos एसयूवी का HTK+ डीजल-ऑटोमैटिक वैरिएंट 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ आता था। यह इंजन 115 PS का अधिकतम पावर और 250 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता था। इसके फीचर्स की बात करें तो, HTK+ Seltos में 16-इंच के अलॉय व्हील, 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप की पेशकश की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kia Carnival MPV - फोटो : Kia
कार्निवल के इंजन और फीचर्स
Carnival MPV 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। इसका इंजन 200 PS का अधिकतम पावर और 440 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। किआ की लग्जरी एमपीवी के बंद किए गए प्रीमियम ट्रिम में 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 18-इंच अलॉय व्हील, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स मिलते थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें