फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia EV9: किआ EV9 कॉन्सेप्ट का टीजर वीडियो हुआ जारी, दे सकती है 500 किमी से ज्यादा का रेंज, जल्द करेगी डेब्यू

Wed, 28 Dec 2022 03:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kia EV9 Concept Electric SUV - फोटो : Kia
Kia India (किआ इंडिया) ऑटो एक्सपो 2023 में अपने किन मॉडल्स से पर्दा उठाएगी, इस बारे में कंपनी ने पहला टीजर जारी किया है। ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक छोटे टीजर वीडियो के जरिए EV9 इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट SUV की एक झलक दिखाई है। जिसमें किआ की आइकॉनिक 'टाइगर नोज' ग्रिल का सिर्फ एक हिस्सा दिखाया गया है, लेकिन एक नई व्याख्या के साथ। Kia EV9 इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट को पहली बार 2021 लॉस एंजिल्स मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था। इस कार की 2023 के आखिर तक वैश्विक स्तर पर उत्पादन शुरू होने की संभावना है। EV9 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में Kia की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक वाहन होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Kia EV9 Concept Electric SUV - फोटो : Kia
साइज और प्लेटफॉर्म
Kia EV9 कॉन्सेप्ट 4,929 mm लंबी, 2,055 mm चौड़ी और 1,790 mm ऊंची है। इसका व्हीलबेस 3,100 mm है। Kia EV9 कॉन्सेप्ट कार इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर आधारित है, जिसे भारत में बेचे जाने वाले Kia EV6 में भी इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Kia EV9 Concept Electric SUV - फोटो : Kia
लुक और डिजाइन
Kia EV9 में अलग-अलग एलईडी लाइट मॉड्यूल और Z-शेप का हेडलैंप क्लस्टर है। टीजर वीडियो के मुताबिक, यह शार्प लाइन्स, सपाट सतहों और एक बड़े ग्लासहाउस के साथ एक बॉक्सी और अपराइट स्टैंस के साथ आता है। कार का रियर लुक वर्टिकल एलईडी टेल लैंप के साथ काफी शार्प दिखता है। 

4 of 5
Kia EV9 Concept Electric SUV - फोटो : Kia
बैटरी और पावरट्रेन
Kia EV9 कॉन्सेप्ट को संभवतः 77.4kWh बैटरी पैक के साथ शोकेस किया जाएगा। यह EV6 में मिलने वाले दो बैटरी पैक से बड़ा है। किआ ने अभी तक इसके आउटपुट आंकड़ों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि Kia EV9 एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kia EV9 Concept Electric SUV - फोटो : Kia
बैटरी चार्जिंग
इसके ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म में 800V का इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर है जो 350kW तक की दर से तेजी से चार्जिंग को सक्षम बनाता है और बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक तेजी से चार्ज करने में लगभग 20 मिनट का समय लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें