फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender Automobile 2022: साल 2022 में लॉन्च हुईं इन कारों में मिलता है ADAS, जानें कितनी है कीमत

Wed, 28 Dec 2022 03:38 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2022 में कुछ कारों में सुरक्षा के लिए नए फीचर्स को जोड़ा गया। इन फीचर्स में सबसे ज्यादा जिस फीचर्स की चर्चा हुई वह ADAS है। इस फीचर के साथ साल 2022 में किन कारों को पेश किया गया। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
बीवाईडी atto3 - फोटो : BYD India

जैसे-जैसे कारों में तकनीक बेहतर हो रही है वैसे-वैसे कारों की क्षमता और स्पीड में भी काफी बढ़ोतरी हो रही है। इसके कारण कारों की सुरक्षा भी अहम होती जा रही है। साल 2022 में देश के कार बाजार में कुछ ऐसी कारों को लॉन्च किया गया। जिनमें सुरक्षा के काफी फीचर्स शामिल किए गए। इन फीचर्स में सबसे ज्यादा खास फीचर ADAS है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि साल 2022 के दौरान देश में लॉन्च हुईं किन कारों में सेफ्टी का यह अहम फीचर दिया जा रहा है।

विज्ञापन

होंडा सिटी ई-एचईवी

2 of 6
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda

जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से मिड साइज सेडान सिटी के ईएचईवी वैरिएंट में ADAS फीचर मिलता है। कंपनी इस सेफ्टी फीचर को होंडा सेंसिंग कहती है। इसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो हाई बीम, कॉलिजन मिटीगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, लेन कीप असिस्ट सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स आते हैं। सिटी की एक्स शोरूम कीमत 19.89 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार

विज्ञापन

ह्यूंदै ट्यूशॉ

3 of 6
हुंडई ट्यूशॉ - फोटो : Hyundai India

कोरियन कार कंपनी ह्यूंदै ने अपनी एसयूवी ट्यूशॉ में लेवल-2 का ADAS दिया है। इसमें फार्वर्ड कॉलिजन असिस्ट, लीडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग ब्लाइंड-स्पॉट कॉलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स आते हैं। इस एसयूवी में प्लेटिनम और सिग्नेचर वैरिएंट आते हैं जिनमें से सिग्नेचर वैरिएंट में ADAS दिया गया है। इसके सिग्नेचर वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 30.17 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी

किआ ईवी6

4 of 6
Kia EV6 - फोटो : Kia India

ह्यूंदै की तरह किआ ने भी भारतीय बाजार में साल 2022 के दौरान ईवी6 को ADAS फीचर के साथ लॉन्च किया। इलेक्ट्रिक एसयूवी में कंपनी की ओर से ADAS को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया जाता है। इसके दोनों ही वैरिएंट में यह सेफ्टी फीचर मिलता है। ईवी6 में मिलने वाले ADAS सेफ्टी फीचर में कार के लिए फॉर्वर्ड कॉलिजन अवाइडेंस असिस्ट, पैदल यात्री के लिए फॉर्वर्ड कॉलिजन अवाइडेंस असिस्ट , साइक्लिस्ट के लिए फॉर्वर्ड कॉलिजन अवाइडेंस असिस्ट, जंक्शन टर्निंग के लिए फॉर्वर्ड कॉलिजन अवाइडेंस असिस्ट मिलता है। इसके साथ ही इसमें लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कॉलिजन अवाइडेंस असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक असिस्ट, सेफ एग्जिट असिस्ट, लेन फॉलो असिस्ट, ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
 

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

विज्ञापन

बीवाईडी एटो3

5 of 6
BYD-ATTO 3 - फोटो : BYD
चीन की कंपनी बीवाईडी की ओर से भारतीय बाजार में साल 2022 में एटो3 इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया गया। इस एसयूवी में कंपनी ने सेफ्टी के लिए दूसरे लेवल का एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया। जिसके साथ ही BYD डिपायलट और 7 एयरबैग भी मिलते हैं। इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ही शानदार इंटीरियर मिलता है। एटो3 की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 33.99 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस

6 of 6
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से भी साल 2022 में इनोवा हाईक्रॉस को लॉन्च किया गया। कंपनी की ओर से एमपीवी में सेफ्टी के लिए कई फीचर्स के साथ ही ADAS जैसे फीचर्स को भी जोड़ा गया है। नई इनोवा हाइक्रॉस में टोयोटा सेफ्टी सेंस जिसे भारत में पहली बार टोयोटा वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने और सभी ग्राहकों को मन की शांति प्रदान करने के लिए पेश किया गया है। सुरक्षा पैकेज में डायनैमिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन ट्रेस असिस्ट, ऑटो हाई बीम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर सिस्टम, प्री-कोलिजन सिस्टम और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट सिस्टम शामिल हैं। इसकी कीमत 18.30 लाख रुपये से शुरू होकर 28.97 लाख रुपये तक है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें