Kia Carens को भारत में आधिकारिक तौर पर मंगलवार को 8.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया। Carens के टॉप-ऑफ-द-लाइन वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने कहा है कि यह कार की इंट्रोडक्ट्री कीमत है। यानी भविष्य में इसकी कीमत में इजाफा हो सकता है। 2019 में यहां अपनी शुरुआत के बाद से कैरेंस किआ इंडिया का चौथा उत्पाद है। इससे पहले कंपनी भारतीय बाजार में सेल्टोस, कार्निवल और सोनेट को उतार चुकी है।
शानदार रिसपॉन्स
किआ कैरेंस की बुकिंग जनवरी के महीने में शुरू हो गई थी। जिसके बाद से कंपनी को लगभग एक महीने में अब तक 19,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। किआ के मुताबिक कैरेंस को बुकिंग शुरू करने के पहले दिन ही 24 घंटों के भीतर ही 7,738 बुकिंग मिल गई थी। इसके साथ ही इस कार को बाजार से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन
2 of 15
Kia Carens
- फोटो : Kia
बुकिंग डिटेल्स
किआ इंडिया ने ग्राहकों के लिए 14 जनवरी 2022 से प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी। इच्छुक ग्राहक किआ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और किआ इंडिया की किसी भी अधिकृत डीलरशिप के जरिए 25,000 रुपये की बुकिंग राशि के साथ अपनी पसंद का वाहन बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 15
Kia Carens First Car roll out from Anantapur Plant
- फोटो : Kia India
कैरेंस एक इंडिया-स्पेसिफिक उत्पाद है और इसे अनंतपुर में कंपनी के मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में तैयार किया जा रहा है। किआ का कहना है कि उसकी नई कार एक एमपीवी और एसयूवी के बीच तीन-पंक्ति क्रॉस - एक रिक्रिएश्नल व्हीकल है। कंपनी इस कार का उत्पादन भारत में कर रही है और बाद के चरण में इसे भारत से विदेशी बाजारों में निर्यात किया जाएगा।
4 of 15
Kia Carens
- फोटो : Kia India
5 वैरिएंट्स
Kia Carens पांच वैरिएंट्स - Premium (प्रीमियम), Prestige (प्रेस्टीज), Prestige Plus (प्रेस्टीज प्लस), Luxury (लग्जरी) और Luxury Plus (लग्जरी प्लस) में आती है। किआ Carens पर बड़ा दांव लगा रही है और उम्मीद करती है कि वाहन उन लोगों के बीच पसंदी की जाएगी जो एक कार की तलाश में हैं जो फीचर्स से भरी हुए हो।
विज्ञापन
5 of 15
Kia Carens
- फोटो : Kia India
कीमत
किआ कैरेंस की वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमतें -
Kia Carens की फुल प्राइस लिस्ट
ट्रिम
Petrol Smartstream 1.5
Turbo Petrol Smartstream 1.4T
Diesel 1.5L CRDi VGT
Premium
8.99 लाख रुपये
10.99 लाख रुपये
10.99 लाख रुपये
Prestige
9.99 लाख रुपये
11.99 लाख रुपये
11.99 लाख रुपये
Prestige Plus
6MT - 13.49 लाख रुपये
7DCT - 14.59 लाख रुपये
13.49 लाख रुपये
Luxury
14.99 लाख रुपये
14.99 लाख रुपये
Luxury Plus (6/7 seater)
6MT - 16.19 लाख रुपये
7DCT - 16.99 लाख रुपये
6MT - 16.19 लाख रुपये
6AT - 16.99 लाख रुपये
विज्ञापन
6 of 15
Kia Carens
- फोटो : Kia India
इंजन ऑप्शन
Kia Carens को तीन इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है - Smartstream 1.5-litre Petrol (स्मार्टस्ट्रीम 1.5-लीटर पेट्रोल), Smartstream 1.4-litre T-GDi Petrol (स्मार्टस्ट्रीम 1.4-लीटर टी-जीडीआई पेट्रोल), और 1.5-litre CRDi VGT Diesel (1.5-लीटर सीआरडीआई वीजीटी डीजल)। इन इंजनों के साथ तीन ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं - 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड ऑटोमैटिक।
विज्ञापन
7 of 15
Kia Carens
- फोटो : Kia India
माइलेज
किआ का यह भी दावा है कि कैरेंस (1.4-लीटर, टर्बो जीडीआई) की स्वामित्व लागत सिर्फ 0.37 रुपये प्रति किलोमीटर है। एआरएआई प्रमाणित ईंधन दक्षता आंकड़े डीजल के लिए 21.3 किमी प्रति लीटर और पेट्रोल वैरिएंट के लिए 16.5 किमी प्रति लीटर का दावा किया गया है।
ARAI द्वारा प्रमाणित फ्यूल एफिशिएंसी के आकड़े, किमी प्रति लीटर में -
G1.5 with 6MT: 15.7 किमी/लीटर
G1.4T with 6MT: 16.2 किमी/लीटर
G1.4T with 7DCT: 16.5 किमी/लीटर
D1.5 with 6MT: 21.3 किमी/लीटर
D1.5 with 6AT: 18.4 किमी/लीटर
8 of 15
Kia Carens
- फोटो : Kia India
फीचर्स
किआ कारेन्स कई क्लास-लीडिंग फीचर्स से लैस है, जो इसे भारत में मौजूद फैमिली वाहन से अलग बनाते हैं। इसके अलावा, कार थ्री-रो सीटर सेगमेंट में बहुत-जरूरी उत्साह लेकर भी आती है। यह कार नेक्स्ट-जेनरेशन किआ कनेक्ट ऐप के साथ 66 कनेक्टेड फीचर्स, फ्लेक्सिबल सीटिंग ऑप्शंस, ट्रे के नीचे स्लाइडिंग टाइप सीट, रिट्रैक्टेबल सीटबैक टेबल, रियर डोर स्पॉट लैंप और तीसरी पंक्ति में बोतल और गैजेट होल्डर जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें शामिल हैं:
• 26.03 सेमी (10.25इंच) HD टचस्क्रीन नेवीगेशन नेक्स्ट जनरेशन किआ कनेक्ट के साथ
• BOSE प्रीमियम साउंड सिस्टम 8 स्पीकर्स के साथ
• केबिन सराउंड 64 कलर एंबिएंट मूड लाइटिंग
• स्मार्ट प्योर एयर प्यूरीफायर वायरस और बैक्टेरिया प्रोटेक्शन के साथ
• मजबूत 10 हाई-सेक्योर सेफ्टी स्टैंडर्ड पैकेज (6 एयरबैग्स, ESC, VSM, HAC, DBC, ABS, BAS, सभी ट्रिम में ऑल व्हील डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड)
• वेंटीलेटेड फ्रंट सीट
• मल्टी ड्राइव मोड्स (स्पोर्ट/ईको/नॉर्मल) एंबिएंट मूड लाइटिंग से जुड़े हुए
• सेकेंड रो सीट “वन टच ईजी इलेक्ट्रिक टम्बल”
• स्काई लाइट सनरूफ
• बड़ा केबिन स्पेस, श्रेणी में सबसे बड़ा व्हीलबेस
9 of 15
Kia Carens
- फोटो : Kia India
सेफ्टी फीचर्स
किआ कारेन्स एक वास्तविक फैमिली कार है, जो कई एक्टिव सेफ्टी फीचर्स की पेशकश करती है। मॉडल मजबूत 10 हाई-सेक्योर सेफ्टी स्टैंडर्ड पैकेज के साथ आता है, जो भारत में पहला है। कैरेंस के सभी ट्रिम में स्टैंडर्ड रूप से 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), हिल-असिस्ट कंट्रोल (HAC), डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल (DBC), ब्रेक असिस्ट सिस्टम (BAS), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रिअर पार्किंग सेंसर्स, हाईलाइन TPMS और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स शामिल हैं। ESC कार को ट्रैक्शन से होने वाले नुकसान से बचाता है, HAC और DBC ड्राइवर को चढ़ाई और ढलान वाली सड़कों पर आत्मविश्वास के साथ वाहन चलाने की आजादी देते हैं। इसके अलावा, जब ड्राइवर अचानक ब्रेक लगाता या मुड़ता है तब VSM कार को स्थिरिता प्रदान करके अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करता है। सुरक्षा पर अपने ध्यान को बनाए रखते हुए, कंपनी ने कार के साथ फ्रंट-पार्किंग सेंसर्स, हाईलाइन TPMS, और रेन-सेंसिंग वाइपर्स भी पेश किए हैं, जो ड्राइवर को हर समय अत्यधिक विश्वास प्रदान करते हैं और उन्हें आगे की सड़क की स्थिति पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने की सुविधा देते हैं।
10 of 15
Kia Carens
- फोटो : Kia India
इंटीरियर
कारेन्स का इंटीरियर परिष्कृत और आलीशान है, हमेशा कनेक्टेड रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए इसमें एक हाई-टेक डैशबोर्ड दिया गया है। कार का इंटीरियर में पूरे केबिन में कई स्टोरेज स्पेस हैं, और फर्स्ट रो सीट्स वेंटीलेटेड हैं, जिससे कार की सुविधा में इजाफा होता है। कारेन्स की पैकेजिंग इस पर विचार करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है और इस क्लास में सबसे लंबे व्हीलबेस की वजह से थर्ड रो में वयस्कों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होती है।
इंटीरियर की खासियतें:
सेकेंड रो वन-टच ईजी इलेक्ट्रिक टम्बल सीट
Bose प्रीमियम साउंड सिस्टम 8 स्पीकर्स के साथ
स्मार्ट प्योर एयर प्यूरीफायर वायरस और बैक्टीरिया प्रोटेक्शन के साथ
किआ कनेक्ट - नेक्स्ट जेन कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स
31.7 सेमी (12.5इंच) फुल सेगमेंट LCD क्लस्टर एडवांस्ड 10.6 सेमी (4.2इंच) कलर TFT मल्टी-इंफोर्मेशन डिस्प्ले के साथ
केबिन सराउंड 64 कलर एंबिएंट मूड लाइटिंग
कूलिंग फंक्शन के साथ स्मार्टफोन वायरलेस चार्जर
11 of 15
Kia Carens
- फोटो : Kia India
एक्सटीरियर
पहली बार, कारेन्स स्टाइलिंग ने भारत में “अपोजिट्स यूनाइटेड” डिजाइन लैंग्वेज को पेश किया है। इसके दो मुख्य स्तंभ, जिनपर कारेन्स का एक्सटीरियर डेवलपमेंट आधारित है वह हैं फ्यूचरिस्टिक और बोल्ड डिजाइन। यह दक्षिण कोरिया के नामयांग में किआ डिजाइन सेंटर और भारतीय डिजाइन टीम के बीच सहयोग का परिणाम है।
एक्सटीरियर की खास विशेषताएं:
किआ सिग्नेचर टाइगर फेस डिजिटल फ्रंट ग्रिल के साथ
स्टार मैप लेड ड्रिस क्राउन ज्वेल Led हेडलैम्प्स के साथ
क्रोम रिअर बम्पर गार्निश डायमंड नर्लिंग पैटर्न के साथ
12 of 15
Kia Carens
- फोटो : Kia India
साइज
किआ कैरेंस को छह और सात सीटों वाले लेआउट में पेश कर रही है। कैरेंस की लंबाई 4,540 mm, चौड़ाई 1,800 mm, ऊंचाई 1,708 mm है। इसके साथ-साथ यह कार अपनी सेगमेंट में सबसे लंबे व्हीलबेस के साथ आती है। इसका व्हीलबेस 2,780 mm है।
कलर ऑप्शन
यह कार 8 कलर ऑप्शन के साथ आती है। इसमें इंपीरियल ब्लू, मॉस ब्राउन, स्पार्कलिंग सिल्वर, इंटेंस रेड, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, क्लियर व्हाइट, ग्रेविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल जैसे रंग शामिल हैं।
13 of 15
Kia Carens
- फोटो : Kia India
किआ कनेक्ट
कारेन्स के साथ, कनेक्टेड कार प्लेटफॉर्म को अगली पीढ़ी के किआ कनेक्ट एप के साथ पूरी तरह से बदला गया है, जिसमें पहले के UVO सिस्टम को बदल दिया गया है। किआ कनेक्ट अब अतिरिक्त सुरक्षा और सुविधा के साथ अपग्रेडेड और रोमांचक फीचर्स से लैस है। किआ कनेक्ट के साथ प्रमुख अपडेट में से एक OTA (ओवर द एयर) मैप और सिस्टम अपडेट्स है, जो अब किआ वर्कशॉप में जाए बगैर सॉफ्टवेयर को अपडेट करने में सक्षम है। कारेन्स 66 कनेक्टेड कार फीचर्स से लैस होगी और जो सबसे ज्यादा रोमांचक है वह यह है कि वाहन का AVNT अब दस देसी भाषाओं को समर्थन करता है।
14 of 15
Kia Carens
- फोटो : Kia India
नई पहल
माई कन्वीनिएंस प्लस
कैरेंस के लॉन्च के साथ, किआ इंडिया ने कारेन्स ओनरशिप डिफरेंसिएटर: ‘माई कन्वीनिएंस प्लस’ को भी लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पहल नई कारेन्स खरीदारों के लिए व्यापक कवरेज प्रदान करती है, जो उन्हें मन की पूर्ण शांति प्रदान करती है।
‘माई कन्वीनिएंस प्लस’ एक कैरेंस-एक्सक्लूसिव आफ्टर सेल्स पहल है, जिसे वाहन के साथ खरीदा जा सकता है और इसमें पीपीएम (प्री-पेड मेंटेनेंस), ईडब्ल्यू (एक्सटेंडेड वारंटी) और ऑप्शनल आरएसए (रोड साइड असिस्टैंस) शामिल हैं। यह पहल इंडस्ट्री की पहली आफ्टर सेल्स पहल है, जो देश में किसी भी अन्य ओईएम की तुलना में बेजोड़ है। यह पूरे देश में अखिल भारतीय कवरेज और एक समान मूल्य निर्धारण के साथ उपलब्ध है। ग्राहक प्रीमियम और लग्जरी पैकेज में से चुन सकते हैं, जो कार को क्रमश: 4और 5 साल के लिए कवर करता है। यह पहल कार देखभाल सेवाओं पर एक आकर्षक पैकेज भी प्रदान करती है, यदि इसका कार्यक्रम अवधि के दौरान लाभ उठाया जाता है तो यह ग्राहकों को सेवा लागत में होने वाली बढ़ोतरी से बचाता है।
माई किआ
अपने उपभोक्ताओं को अत्यधिक सुविधा प्रदान करने के नजरिए के साथ, कंपनी ने ‘माई किआ’ मोबाइल एप को भी लॉन्च किया है, जो मौजूदा और संभावित ग्राहकों के लिए किआ से संबंधित उनकी सभी जरूरतों के लिए एक वन-स्टॉप समाधान है। ‘माई किआ’ एप आईओएस और एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जहां संभावित ग्राहक टेस्ट-ड्राइव, वीडियो कन्सलटेशन का अनुरोध कर सकते हैं और यहां तक कि अपनी पसंदीदा किआ कार को बुक भी कर सकते हैं। किआ के मौजूदा ग्राहक इस एप का इस्तेमाल सर्विस अपॉइंटमेंट और रिमाइंडर, पिक एंड ड्रॉप रिक्वेस्ट और सर्विस प्रोग्रेस को ट्रैक करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहक एक अद्वितीय ग्राहक डैशबोर्ड के माध्यम से किआ से सीधे सहायता के लिए रियल-टाइम नोटिफिकेशन, टिप्स और एफएएक्यू भी हासिल कर सकते हैं। एप मौजूदा ग्राहकों के लिए एक अनूठा और एक्सक्लूसिव रिवार्ड प्रोग्राम भी पेश करता है, जो फैशन, ट्रैवल, एफएंडबी, इलेक्ट्रॉनिक्स और लाइफस्टाइल आदि जैसी विभिन्न श्रेणियों में विभिन्न उपभोक्ता ब्रांड्स पर विशेष छूट प्रदान करता है।