Kia Carens Clavis EV
- फोटो : Kia India
फीचर्स में बड़ा अपग्रेड
दोनों नए वेरिएंट्स में कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। इनमें पैनोरामिक सनरूफ, तीनों रो में LED लाइट्स, सभी विंडोज के लिए ऑटो अप/डाउन फंक्शन, ECM IRVM (ऑटो-डिमिंग रियर व्यू मिरर), वायरलेस चार्जर, टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट वाला टू-टोन स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स शामिल हैं।
इसके अलावा, कार में लेदरेट सीटें, सीट बैक फोल्डिंग टेबल, एयर प्यूरिफायर, फुटवेल इल्यूमिनेशन के साथ मल्टी-कलर मूड लाइटिंग, और सोलर ग्लास भी दिए गए हैं। जिससे यह ईवी और भी प्रीमियम महसूस होती है।
यह भी पढ़ें - Honda: होंडा CBR650R और CB650R को नए कलर ऑप्शन के साथ 2026 के लिए किया गया अपडेट, जानें डिटेल्स