देश में जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लोकप्रियता बढ़ रही है, वैसे-वैसे सरकार और निजी कंपनियां चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में जुटी हैं। लेकिन कर्नाटक सरकार की एक बड़ी योजना पटरी से उतर गई है। सरकार ने पूरे राज्य में 2,500 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाने का प्लान तैयार किया था। लेकिन बोली लगाने वालों की कमी के चलते इस योजना को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बंगलूरू जैसे ईवी-फ्रेंडली शहर में भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखी।
यह भी पढ़ें - Uber: बाइक टैक्सी चल सकती हैं, तो एग्रीगेटर्स क्यों नहीं? उबर ने कर्नाटक के फैसले को कोर्ट में दी चुनौती