Top 5 Legendary Bikes In India: भारतीय बाइक प्रेमियों के लिए कुछ बाइक्स महज सवारी नहीं, बल्कि जुनून हैं। ये वो लीजेंडरी मशीनें हैं जो वक्त के साथ और भी खास होती चली गईं। आज भी इनका क्रेज उतना ही जबरदस्त है जितना पहले था।
भारत में टू-व्हीलर बाजार के इतिहास में 90 के दशक को भुला देना काफी मुश्किल है। यह वह दौर था जब भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक बाइक्स लॉन्च हो रही थीं। इस समय हीरो होंडा, बजाज और टीवीएस के बीच कम्यूटर सेगमेंट की फ्यूल एफिसिएंट बाइक्स बनाने की होड़ थी। वहीं, साल 2000 आते-आते कंपनियों ने रणनीति बदली और कम्यूटर सेगमेंट से थोड़ी अलग परफॉर्मेंस ओरिएंटेड बाइक्स बनाने पर भी ध्यान दिया। जिसकी बदौलत आज भी भारतीय बाजार में उस दौर में लॉन्च हुई बाइक्स बिक रही हैं। लगभग दो दशक से बिक रही इन बाइक्स को लोग आज लीजेंड कहते हैं।
यहां हम आपको कुछ ऐसे ही बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जलवा दशकों बाद भी कम नहीं हुआ है और आज भी लोग इन बाइक्स को बड़े शौक से खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Bajaj Pulsar 125
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar 150/220
लीजेंड बाइक्स का बात हो और पल्सर का नाम न आए यह हो ही नहीं सकता। अपनी स्कूटर की छवी से किनारा करते हुए, बजाज ने पल्सर के साथ भारत में परफॉर्मेंस बाइक की शुरुआत की थी। Pulsar ब्रांड के तहत बजाज की सबसे पहली बाइक पल्सर 150 थी जिसे नवंबर, 2001 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने बाद में इस बाइक को 180cc, 200cc और 220cc इंजन में भी लॉन्च किया। Pulsar 220 की भी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। आज Pulsar 150 स्टैंडर्ड मॉडल और Pulsar 220F के साथ कंपनी पल्सर ब्रांड के तहत 125cc से लेकर 400cc तक की बाइक बेच रही है। आज 150cc और 160cc सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक पल्सर ही है।
विज्ञापन
3 of 6
TVS Apache RTR 160 2V
- फोटो : TVS Motor
TVS Apache 160
टीवीएस अपाचे कंपनी की लीजेंडरी बाइक है जिसका जलवा आज के समय में भी कम नहीं हुआ है। Apache को कंपनी ने साल 2005 में लॉन्च किया था जिसके बाद से अब तक कंपनी ने इस बाइक के डिजाइन, लुक्स और इंजन में कई बदला किए हैं। आज भी ये बाइक युवा ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही है। पल्सर के बाद टीवीएस अपाचे 160cc सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है।
4 of 6
2025 Honda Unicorn
- फोटो : HMSI
Honda Unicorn 160
होंडा यूनिकॉर्न को एक साधारण कम्यूटर बाइक से ज्यादा पावर और कम्फर्ट देने के मकसद से लाया गया था। इस बाइक ने सितंबर, 2004 में भारतीय बाजार में कदम रखते ही धूम मचा दी थी। इसे पहले 150cc इंजन में लॉन्च किया गया था और अपने शानदार माइलेज के चलते काफी पॉपुलर भी हुई थी। बाद में 150cc मॉडल को बंद कर इसे 160cc इंजन में लॉन्च किया गया, जो आज तक बाजार में बिक रही है।
विज्ञापन
5 of 6
Hero Splendor Plus
- फोटो : Hero Motocorp
Hero Splendor
आज भी गांव की गलियों से शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों में आपको हीरो स्प्लेंडर चलती हुई दिख जाएगी। हीरो स्प्लेंड आज भी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में शामिल है। कंपनी हर महीने इसकी 1 लाख यूनिट से ज्यादा बेच लेती है। OBD-2 नियमों के अनिवार्य होने के बाद यह बाइक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ आने लगी है।
Royal Enfield Bullet
अपने दमदार लुक, रेट्रो डिजाइन और धुक-धुक की आवाज से आज भी बुलेट लाखों दिलों पर राज कर रही है। बुलेट को भारत में 1952 में लॉन्च किया गया था, लेकिन इसे सबसे ज्यादा लोकप्रियता 2011 के बाद मिली, जब ब्रांड ने इसे एक नए डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स के साथ दोबारा लॉन्च किया।