फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seat Belts: अब इस राज्य में सभी यात्रियों के लिए सीटबेल्ट पहनना अनिवार्य, नियम तोड़ने पर लगेगा इतना जुर्माना

Thu, 20 Oct 2022 03:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Seat Belt - फोटो : For Reference Only
कर्नाटक सरकार ने एलान किया है कि कार या एसयूवी में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि 8 लोगों तक के यात्री वाहन में सवार सभी लोगों को सीटबेल्ट पहनना होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
Seat Belt - फोटो : For Reference Only
यह नियम 19 सितंबर 2022 से सभी यात्रियों को सीटबेल्ट पहनने के लिए अनिवार्य करने वाले केंद्र सरकार के आदेश का पालन करता है। कर्नाटक में नियम के मुताबिक, पहली बार अपराध करने पर 1,000 रुपये का जुर्माना है, जबकि दूसरी बार अपराध करने पर 2,000 रुपये और उससे अधिक का जुर्माना लगेगा। अब तक कर्नाटक में सिर्फ आगे की सीटों पर बैठे यात्रियों को सीटबेल्ट पहनना अनिवार्य था। 
विज्ञापन

3 of 6
सायरस मिस्त्री इसी कार में सवार थे। - फोटो : For Reference Only
मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक कार दुर्घटना में साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले की जान जाने के बाद सरकार ने इस नियम को लागू करने पर सख्ती बरती है। दोनों यात्री बिना सीटबेल्ट पहने पिछली सीट पर बैठे थे। इस दुर्घटना में मर्सिडीज-बेंज जीएलसी की आगे की सीट पर बैठे चालक और यात्री की जान बच गई, क्योंकि उन्होंने सीट बेल्ट पहन रखी थी। 

4 of 6
Seat Belt - फोटो : For Reference Only
जहां तक कर्नाटक में नियम का सवाल है, सरकार और पुलिस अधिकारी अभी भी असमंजस में हैं कि एसयूवी में साइड-फेसिंग सीटों पर बैठे यात्रियों के लिए क्या नियम हैं। महिंद्रा और फोर्स जैसे कार निर्माता ऐसे वाहन बनाते हैं जिनमें सीटबेल्ट प्रावधान के बिना साइड-फेसिंग सीटें होती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Seat Belt - फोटो : For Reference Only
क्या पीछे की सीट वाले यात्रियों को सीटबेल्ट पहनना जरूरी है?
इस सवाल का जवाब है हाँ। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई यात्री किस पंक्ति में बैठा है। वे उसी कार में सवार हैं जिसमें लोग आगे की सीट पर बैठे हैं और उसी रफ्तार से यात्रा कर रहे हैं। अक्सर, पीछे के यात्रियों को ज्यादा चोट लगने का खतरा होता है क्योंकि वे शायद ही कभी आगे की सड़क की स्थिति पर ध्यान देते हैं और उनके पास खुद को संभालने के लिए पर्याप्त समय नहीं होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Seat Belt - फोटो : For Reference Only
साथ ही, बीच में बैठे यात्रियों, ड्राइवर और पीछे की यात्री सीट के बीच में उन्हें रोकने के लिए कुछ भी नहीं है। इससे गंभीर चोटें लग सकती हैं और वे कई बार वाहन के सामने के शीशे तक फेंका सकते हैं। सभी सवारों के लिए सीटबेल्ट पहनने का नियम बहुत पहले ही लागू हो जाना चाहिए था। उस नियम के साथ साथ ही जिसमें ड्राइवर के लिए सीटबेल्ट पहनना अनिवार्य किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें