फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lamborghini: लैंबॉर्गिनी पर लट्टू एलीट क्लास, कंपनी के पास 2024 तक वेटिंग

Mon, 29 Aug 2022 12:04 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इटालियन लग्जरी कार मेकर लैंबॉर्गिनी की कारों की इतनी डिमांड है कि कंपनी की कारें साल 2024 तक सोल्ड आऊट हैं।
विज्ञापन
1 of 3
लैंबॉर्गिनी की कारें साल 2024 तक सोल्ड आऊट - फोटो : lamborghini
इटालियन लग्जरी कार मेकर लैंबॉर्गिनी की कारों की इतनी डिमांड है कि कंपनी की कारें साल 2024 तक सोल्ड आऊट हैं। दुनियाभर की कार कंपनियों को चिप की कमी के साथ ही कच्चे माल की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है जिससे भी कारों की प्रोडक्शन कम हो रही है और इसका नतीजा लंबी वेटिंग के तौर पर सामने आ रहा है। लैंबॉर्गिनी के पास इतनी बुकिंग ऐसे समय में है जब रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई चल रही है लेकिन कंपनी को दुनियाभर के अमीरों से लगातार बुकिंग मिल रही हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 3
हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कार लाएगी लैंबॉर्गिनी - फोटो : lamborghini
लैंबॉर्गिनी पर बढ़ रहा भरोसा
कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव स्टीफन ने बताया कि हमारे ब्रॉन्ड पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और उन्हें पता है कि लैंबॉर्गिनी कितनी खूबसूरत और हाई परफॉर्मेंस वाली कार है, इसलिए हमारे पास लगातार बुकिंग आ रही हैं। उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था के थोड़ा स्थिर रहने की उम्मीद जताई। 

हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कार लाएगी लैंबॉर्गिनी
लैंबॉर्गिनी साल 2024 तक अपनी सभी मॉडल्स के हाइब्रिड वर्जन लाने की भी योजना बना रही है और कंपनी का टॉर्गेट है के वो दशक के दूसरे भाग में इलेक्ट्रिक सुपर कार ला सके। चीफ एग्जीक्यूटिव स्टीफन ने बताया कि पिछले दो सालों में कंपनी की ओर से काफी कुछ किया गया है और कंपनी भविष्य में भी लगातार खुद को अपडेट कर रही है। कंपनी कई नए मॉडल्स पर भी काम कर रही है जो हाई परफॉर्मेंस के साथ ही डिजाइन में भी टॉप पर होंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
एसयूवी ने लगाए प्रॉफिट को पंख - फोटो : lamborghini
एसयूवी ने लगाए प्रॉफिट को पंख
लैंबॉर्गिनी ने बताया कि प्रॉफिट और रिकॉर्ड सेल्स के मामले में इस साल का पहला हॉफ कंपनी के इतिहास में बेस्ट हॉफ-ईयर रहा है। कंपनी के मुताबिक सेल्स में 61 फीसदी योगदान सिर्फ एसयूवी से आया है। कंपनी के पोर्टफोलियो में उरुस एसयूवी है जो दुनियाभर में बाकी एसयूवी के मुकाबले सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। कंपनी को इस दौरान 3387 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। 

हाल में लॉन्च हुई है 4 करोड़ की सुपर कार
कंपनी की ओर से हाल में ही इंडिया में नई सुपर कार Huracan Tecnica को लॉन्च किया गया है। Lamborghini Huracan Tecnica की एक्स शोरूम कीमत 4.04 करोड़ रुपये है। Lamborghini Huracan Tecnica में वही V10 इंजन दिया गया है जो Huracan STO में इस्तेमाल किया गया है। नई Huracan Tecnica को Evo और STO मॉडल के बीच पोजिशन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें