फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Industry: भारतीय ऑटो उद्योग मजबूती से बढ़ रहा है आगे, जानें किस सेगमेंट में कितनी ग्रोथ

Tue, 12 Mar 2024 04:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Automobile Industry - फोटो : PTI
भारतीय मोटर वाहन क्षेत्र लगातार आगे बढ़ रहा है। जिसमें घरेलू बिक्री और निर्यात दोनों ही मजबूत बढ़ोतरी दर्ज करा रहे हैं। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। फरवरी 2024 में, उद्योग ने सभी सेगमेंट में 18,94,900 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की, जो साल-दर-साल (YoY) आधार पर 28.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है। निर्यात में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई, जिसमें 4,08,422 यूनिट्स विदेशी बाजारों में भेजी गईं। जो YoY आधार पर 36.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है।
विज्ञापन

2 of 6
Automobile Industry - फोटो : Pixabay
यात्री वाहन (पीवी) सेगमेंट ने 3,70,786 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। जो पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में 10.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। यह पीवी सेगमेंट के लिए एक नया रिकॉर्ड उच्च स्तर स्थापित करता है, जो 'अब तक की सर्वाधिक' बिक्री हासिल करने की अपनी प्रवृत्ति को जारी रखता है। पीवी के निर्यात में भी 20.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जो 54,043 यूनिट्स पर पहुंच गई है।

इस महीने के शुरुआत में, फाडा (FADA) ने बताया कि यात्री वाहन सेगमेंट ने फरवरी महीने में बिक्री का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले महीने में 330,107 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के फरवरी महीने की तुलना में 12.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करता है।
विज्ञापन

3 of 6
Automobile Sector Cars - फोटो : PTI
SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने इस उपलब्धि को रेखांकित करते हुए कहा, "यात्री वाहनों ने फिर से फरवरी में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की, जिसमें 3.7 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई, जो फरवरी 2023 की तुलना में 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।"

दोपहिया वाहनों के मामले में भी बढ़ोतरी पर्याप्त रही। घरेलू खुदरा बिक्री के मामले में, दोपहिया वाहन सेगमेंट में YoY आधार पर 34.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। जो 15,20,761 यूनिट्स पर पहुंच गई, जबकि निर्यात 39.5 प्रतिशत बढ़कर 3,28,082 यूनिट्स पर पहुंच गया।

4 of 6
Bike Manufacturing Plant - फोटो : Social Media
विरोधाभासी तस्वीर
कोविड की स्थिति के बाद, भारतीय ऑटो उद्योग ने उल्लेखनीय सुधार देखा है। उद्योग हर गुजरते महीने के साथ बढ़ रहा है। सकारात्मक बढ़ोतरी के बावजूद, उद्योग के भविष्य के परिदृश्य को लेकर विरोधाभासी विचार हैं।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 जैसे आयोजनों के सकारात्मक प्रभाव का हवाला देते हुए, SIAM सकारात्मक बना हुआ है। लेकिन FADA कुछ संदेह जताता है।
विज्ञापन

5 of 6
PM Modi visits Bharat Mobility Global Expo 2024 - फोटो : NarendraModi.in
SIAM के अध्यक्ष, विनोद अग्रवाल ने कहा कि फरवरी 2024 में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में माननीय प्रधानमंत्री ने भी शिरकत की थी। इस एक्सपो ने उपभोक्ताओं के लिए एक मजबूत सकारात्मक भावना पैदा की है और इसलिए उद्योग को विकास की रफ्तार जारी रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Car Showroom - फोटो : For Reference Only
दूसरी ओर, FADA के अध्यक्ष, मनीष राज सिंघानिया ने पीवी क्षेत्र में लगातार उच्च इन्वेंट्री स्तरों के बारे में चिंताओं को उजागर किया। जिससे डीलरों पर वित्तीय बोझ को कम करने के लिए OEM (ओरिजिनल इक्यूप्मेंट मैन्युफेक्चरर) को उत्पादन को एडजस्ट करने की जरूरत पर जोर दिया गया।

हालांकि, दोपहिया सेगमेंट के लिए आशावाद है। ग्रामीण क्षेत्र से मजबूत संकेत और प्रीमियम और एंट्री-लेवल सेगमेंट की बढ़ती मांग से बाजार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें