भारत सरकार अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) नीति को लेकर काफी सतर्क रणनीति अपना रही है। एक तरफ चीन की बड़ी कंपनी BYD (बीवाईडी) को निवेश की मंजूरी नहीं मिल रही, वहीं दूसरी ओर टेस्ला जैसे अमेरिकी ब्रांड को भारत में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे साफ झलकता है कि चीन के साथ राजनीतिक संबंधों में सुधार के बावजूद भारत सरकार अब भी रणनीतिक स्तर पर सतर्क बनी हुई है।
यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Grand Vitara: 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा लॉन्च, मिलें नए फीचर्स, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव
मीडिया रिपोर्ट में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के हवाले से कहा गया है कि भारत को अपने रणनीतिक हितों को लेकर सतर्क रहना होगा। गोयल ने भारत के ईवी निवेश के बारे में बात करते हुए कहा, "भारत को अपने रणनीतिक हितों को लेकर सतर्क रहना होगा, कि हम किसे निवेश करने की अनुमति देते हैं।"
यह भी पढ़ें - Komaki Ranger: कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक बाइक को मिला अपडेट, 250 किमी तक की रेंज का दावा