भारतीय कार बाजार में एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ रही है और यह सेगमेंट उद्योग की बिक्री में सबसे आगे है। हैचबैक सेगमेंट दूसरे स्थान पर कायम है, जबकि सेडान सेगमेंट लगातार सिमट रहा है। अक्तूबर 2025 की बिक्री में केवल एक सेडान ही टॉप-10 बेस्ट-सेलिंग कारों की सूची में जगह बना सकी। इसके बावजूद, सेडान बाजार में अभी भी कई मजबूत विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपको अक्तूबर 2025 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 सेडान कारों के बारे में बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें - EV Sales: भारत में 2025 में ईवी रजिस्ट्रेशन 20 लाख पार, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की रफ्तार हुई और तेज