MINI Countryman SE All4 2025
- फोटो : BMW
इलेक्ट्रिक कारों और SUV की बिक्री में 57% की बड़ी छलांग
इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहन सेगमेंट (कारें और एसयूवी) ने भी बड़ी उछाल दर्ज की है। 2025 में अब तक इस सेगमेंट की बिक्री 1,56,455 यूनिट्स रही, जबकि 2024 में यह संख्या 99,429 यूनिट्स थी, यानी 57 प्रतिशत की वृद्धि।
मध्य-रेंज ईवी मॉडल्स की विविधता, बेहतर रेंज और स्वामित्व लागत में कमी ने खरीदारों को आकर्षित किया है।
उपाध्याय ने कहा, "लंबी दूरी की यात्रा में चार्जिंग अभी भी एक कारक है, लेकिन शहरी खरीदार अब होम और ऑफिस चार्जिंग पर भरोसा कर सकते हैं। बढ़ता चार्जिंग नेटवर्क और अधिक रेंज वाली कारें पुराने चिंताओं को कम कर रही हैं।"
यह भी पढ़ें - Air Pollution: बच्चों को ड्राइव पर ले जा रहे हैं? तो वायु प्रदूषण से बचाव कैसे करें, जानें पांच अहम तरीके