अगर आप भी Hyundai की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue को खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले इस रिपोर्ट को जरूर देख लीजिये, क्योकिं अब तक इस गाड़ी को 20 हजार से ज्यादा लोग बुक करवा चुके हैं।
हुंडई के कुछ डीलर्स से जब हमने बात की तो पता चला की Venue पर करीब 2 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। आइये एक नजर डालते हैं इसके फीचर्स पर...
विज्ञापन
3 इंजन ऑप्शन में
2 of 4
Hyundai Venue engine
- फोटो : Amar Ujala
Hyundai ने नई Venue को भारत में इसे 21 मई को लांच किया गया था और अब तक इस कार को 20 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। भारत में इसकी कीमत 6.50 लाख से लेकर 11.10 लाख रुपये के बीच है। Venue में 3 इंजन चुनने का ऑप्शन मिल रहा है। यह गाड़ी 1.0L टर्बो पेट्रोल, 1.2L पेट्रोल और 1.4L डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है।
विज्ञापन
देश की पहली कनेक्टेड SUV
3 of 4
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala
Venue अपने सेगमेंट की पहली कनेक्टेड कॉम्पैक्ट SUV है। इसमें Blue Link टेक्नॉलजी को शामिल किया गया है और। इसके 33 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स में से 10 ऐसे फीचर्स हैं जो खासतौर पर भारत के हिसाब से सेट किये गये हैं। इतना ही नहीं इस कनेक्टिविटी टेक्नॉलजी में AI आधारित वॉयस कमांड, लोकेशन ट्रैक सर्विस, इंजन, सेफ्टी, और कई तमाम फीचर्स इसमें मिलेंगे।
नई Venue का सीधा मुकाबला फ़ोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सॉन समेत मारुति सुजुकी ब्रेजा विटारा से भी माना जा रहा है। Venue को अपनी पहली सेल में काफी अच्छा रिस्पोंस मिला है, कंपनी को उम्मीद है कि आगे भी ग्राहकों का सुपोर्ट मिलेगा।