फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Stargazer: ह्यूंदै स्टारगेजर MPV कार का आएगा SUV वर्जन, Suzuki XL6 और Honda BR-V को देगी टक्कर

Sat, 03 Sep 2022 05:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Stargazer MPV - फोटो : Hyundai
दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता, Hyundai ने हाल ही में इंडोनेशिया में नया Stargazer 3-row LMPV (लाइट मल्टी-पर्पस व्हीकल) पेश किया है। नई एमपीवी के 2023 में भारतीय बाजार में भी लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, ह्यूंदै ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। लेकिन एक नई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी Stargazer का एक ज्यादा मजबूत LSUV वर्जन भी तैयार कर रही है, जिसे जल्द ही इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai Stargazer MPV - फोटो : Hyundai
Hyundai Stargazer LSUV एक स्पोर्टियर फ्रंट फेसिया के साथ आकर्षक ग्रिल और स्किड प्लेट के साथ नए बम्पर के साथ आएगी। इसमें बॉडी के चारों ओर बॉडी क्लैडिंग, फंक्शनल रूफ-रेल और बड़े अलॉय व्हील भी मिलेंगे। इसमें LMPV वर्जन की तुलना में बड़े ग्राउंड क्लीयरेंस मिलने की उम्मीद है। इसे अलावा, इस पावरफुल मॉडल में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, बोस प्रीमियम ऑडियो, ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और अन्य फीचर्स मिलने की संभावना है। Stargazer LSUV के क्रेटा एसयूवी के साथ ज्यादातर फीचर्स साझा करने की उम्मीद है और इसे 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट में पेश किया जाना जारी रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Stargazer MPV - फोटो : Hyundai
Hyundai Stargazer LMPV का मुकाबला Toyota Veloz, Daihatsu Xenia, Mitsubishi Xpander, Suzuki Ertiga और Honda Mobilio से होगा। दूसरी ओर, Stargazer का LSUV वर्जन Honda BR-V, Toyota Rush, Mitsubishi Xpander Cross, Suzuki XL7 या XL6 जैसी कारों को टक्कर देगा। यह मूल रूप से 3-पंक्ति एमपीवी का एक ज्यादा मजबूत और स्पोर्टियर वर्जन है। 

4 of 5
Hyundai Stargazer MPV - फोटो : Hyundai
Hyundai Stargazer की डिटेल्स
इंडोनेशियन-स्पेक मॉडल 4 वौरिएंट्स में पेश किया गया है - एक्टिव, ट्रेंड, स्टाइल और प्राइम - जिसकी कीमत IDR 243,300,000 (लगभग 12.91 लाख रुपये) और IDR 307,100,000 (लगभग 16.30 लाख रुपये) के बीच है। यह एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) के साथ आता है, जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन-एविडेंस असिस्ट (FCA), लेन कीपिंग असिस्ट (LKA), ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन-एविडेंस असिस्ट (BCA) और रियर क्रॉस-ट्रैफिक कोलिजन-एविडेंस असिस्ट (RCCA) जैसे फीचर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Stargazer MPV - फोटो : Hyundai
साइज और इंजन पावर
Hyundai Stargazer एमपीवी कार में 6-स्पीड मैनुअल और IVT गियरबॉक्स के साथ 115 bhp पावर जेनरेट करने वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। साइज की बात करें तो, नई Stargazer 3-पंक्ति MPV की लंबाई 4,460 मिमी, चौड़ाई 1,780 मिमी और ऊंचाई 1,695 मिमी है, और इसका व्हीलबेस 2,780 मिमी है। एमपीवी में 200-लीटर का बूट स्पेस देने का दावा किया गया है, जिसे तीसरी पंक्ति की सीट को फोल्ड करके 585-लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। MPV का कर्ब वेट 1,209 किलो है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें