फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai: हुंडई ला सकती है नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी, मिलेगी टाटा और महिंद्रा को टक्कर

Sat, 03 Sep 2022 04:51 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हुंडई की ये कार 4 मीटर की इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है जिस पर पहले से ही पेट्रोल वर्जन वाली वेन्यू मौजूद है। वेन्यू में भी कंपनी की ओर से काफी अच्छा स्पेस और कई अच्छे फीचर्स दिये गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
हुंडई इलेक्ट्रिक - फोटो : सोशल मीडिया
 साउथ कोरियन कार कंपनी हुंडई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है साथ ही सिंगल चार्ज में ये कार 400 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। हुंडई की ये एसयूवी 4 मीटर की इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है जिस पर पहले से ही पेट्रोल वर्जन वाली वेन्यू मौजूद है। वेन्यू में भी कंपनी की ओर से काफी अच्छा स्पेस और कई अच्छे फीचर्स दिये गए हैं। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हुंडई इलेक्ट्रिक - फोटो : सोशल मीडिया
क्या मिलेंगे फीचर्स 
कंपनी की ओर से नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में सनरूफ, वायरलैस चार्जिंग पैड, डिजिटल कंसोल, एबीएस, ईबीडी सहित कई और फीचर्स भी दिये जाने की उम्मीद है। इसी के साथ भविष्य में आने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी में कई एडवांस फीचर्स दिये जा सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
हुंडई इलेक्ट्रिक - फोटो : सोशल मीडिया
किनसे होगा मुकाबला
हुंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी भारतीय बाजार में आने के बाद कई बड़े खिलाड़ियों को चुनौती देगी जिनमें पहले से मौजूद टाटा, महिंद्रा, एमजी शामिल हैं। इस सेगमेंट में फिलहाल टाटा की नेक्सन और नेक्सन ईवी मैक्स आती हैं। इसके अलावा एमजी की जेएस ईवी भी भारतीय बाजार में मौजूद है। 
 

4 of 5
महिंद्रा एक्सयूवी 400 - फोटो : Mahindra
कितनी होगी कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च करने के समय हुंडई अपनी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 15 से 18 लाख रुपये एक्स शोरूम रख सकती है। इसी रेंज में टाटा की नेक्सन ईवी प्राइम की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 14 लाख 99 हजार रुपये से शुरू होती है तो नेक्सन ईवी मैक्स की एक्स शोरूम कीमत 18 लाख 34 हजार रुपये से शुरू होती है। हाल में टाटा की ओर से लॉन्च की गई नेक्सन ईवी जेट एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 17 लाख 50 हजार रुपये से शुरू होती है। एमजी की जेड एस ईवी की एक्स शोरूम कीमत 21 लाख 99 हजार 800 रुपये से शुरू हो जाती है तो महिंद्रा भी इसी प्राइज़ रेंज में अपनी नई एक्सयूवी 400 को लॉन्च कर सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हुंडई इलेक्ट्रिक - फोटो : सोशल मीडिया
कब होगी लॉन्च
उम्मीद की जा रही है कि हुंडई की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को साल 2023 या 2024 में पेश किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने 2028 तक इंडिया में कम से कम 6 इलेक्ट्रिक कारें पेश करने की उम्मीद जताई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें