फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai-Kia: ह्यूंदै और किआ की कारों में आग लगने का खतरा, करीब पांच लाख कारें वापस मंगाईं, कहा- खुले में करें पार्क

Wed, 09 Feb 2022 03:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Santa Fe - फोटो : Hyundai
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता Hyundai (ह्यूंदै) और उसकी सहायक कंपनी Kia (किआ) ने अमेरिका में 4,84,000 वाहनों के मालिकों से अपनी कार को अन्य गाड़ियों से दूर और भवनों से बाहर पार्क करने की अपील की है। क्योंकि इन वाहनों की जब तक मरम्मत नहीं हो जाती तब तक इनमें आग लगने का खतरा है। ह्यूंदै और किआ दोनों ने अमेरिका में वाहनों के लिए अलग-अलग रिकॉल की घोषणा की है और अपनी गाड़ियों को वापस मंगाया है। कंपनी का कहना है कि इन गाड़ियों में हाइड्रोलिक इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (एचईसीयू) मॉड्यूल खराब हो सकता है।

क्या है खराबी
कारों में आई खराबी से इलेक्ट्रिक शॉर्ट हो सकती है, जिसकी वजह से इंजन के कंपार्टमेंट में आग लग सकती है। कंपनियों के डीलर वापस बुलाए गए वाहनों में आग के जोखिम को दूर करने के लिए सर्किट बोर्ड में एक नया फ्यूज लगाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
Kia Sportage - फोटो : Kia
कितनी कारें हुई प्रभावित
रिकॉल में 2014 से 2016 तक बनाए गए Kia Sportage (किआ स्पोर्टेज) के कुछ यूनिट्स, और 2016 से 2018 के बीच तैयार हुए Kia K900 और 2016 से 2018 के बीच बनीं Hyundai Santa Fe (ह्यूंदै सांता फी) कारें शामिल हैं। इनमें 1,26,747 किआ के वाहन और 3,57,830 ह्यूंदै के वाहन शामिल हैं। इस खराबी के कारण आग लगने की कुल 11 घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Santa Fe - फोटो : Hyundai
अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी की अपील
अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी - नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने इन वाहनों के मालिकों से वाहन निर्माताओं की सलाह का पालन करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि, "निर्माताओं का मानना है कि एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम के एक इलेक्ट्रिक कंपोनेंट में इंटरनल इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट हो सकती है, जिससे वाहन चलाते या पार्क करते समय आग लगने का खतरा बढ़ सकता है।" इसलिए इन कारों को बंद रहने पर भी अन्य वाहनों से दूर पार्क करने की जरूरत है। 

4 of 5
Hyundai Santa Fe - फोटो : Hyundai
पहले भी वापस मंगाई थी कारें
यह पहली बार नहीं है जब कोरियाई वाहन निर्माताओं ने आग के जोखिमों के लिए रिकॉल जारी की और उसका विस्तार किया है। पिछले नवंबर में, NHTSA ने एक व्हिसलब्लोअर को पहली बार ईनाम दिया। वह ह्यूंदै का एक पूर्व कर्मचारी था और उसे 24 मिलियन डॉलर (करीब 1 अरब 80 करोड़ रुपये) से ज्यादा की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई थी। उसने 2016 में बताया था कि ह्यूंदै अपने थीटा II इंजन से जुड़ी एक डिजाइन की कमी को दूर करने में नाकाम रही थी। इस खराबी की वजह से इंजन सीज हो सकती है और उनमें आग लग सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kia Sportage - फोटो : Kia
लगा था भारी जुर्माना
साल 2020 में NHTSA ने कहा था कि ह्यूंदै और किआ की अमेरिकी यूनिट्स समय पर इंजन की खराबी के चलते वाहनों को वापस मंगाने में नाकाम रहे हैं, जिसके बाद ये दोनों कंपनियां रिकॉर्ड 210 मिलियन डॉलर (करीब 15 अरब 70 करोड़ रुपये) का सिविल पैनाल्टी चुकाने के लिए तैयार हुई थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें