Hyundai i20 N Line Launched : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai India (ह्यूंदै इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपनी नई हैचबैक कार Hyundai i20 N Line (ह्यूंदै i20 एन लाइन) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। बेहद आकर्षक और स्पोर्टी लुक वाली इस हैचबैक को तीन ट्रिम्स - N6 (iMT), N8 (iMT) और N8 (DCT) में उपलब्ध कराया जाएगा। ह्यूंदै ने भारत में i20 N लाइन के लिए बुकिंग पिछले महीने शुरू कर दी है। इस कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक कार को ह्यूंदै की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन या ह्यूंदै की डीलरशिप पर 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं।
कंपनी आने वाले समय में कई N लाइन मॉडल को उतारेगी, उनमें से यह पहला है। i20 N लाइन की कई खास हाइलाइट्स हैं जो इसे स्टैंडर्ड i20 से अलग करती हैं। ह्यूंदै को उम्मीद है कि उसकी नई कार उन युवा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेगी, जिन्हें एक स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस की तलाश है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Hyundai i20 N Line
- फोटो : Hyundai
Hyundai i20 N Line का एक्सटीरियर
Hyundai N Line (ह्यूंदै एन लाइन) मॉडल पिछले कुछ समय से कई वैश्विक बाजारों में उपलब्ध हैं लेकिन i20 N Line भारत में इस सीरीज का पहला उत्पाद है। बता दें कि N मॉडल स्टैंडर्ड ह्यूंदै वाहनों का हाई परफॉर्मेंस वर्जन है। एन लाइन के तहत आने वाले मॉडल को खास तौर पर, एक्सटीरियर और इंटीरियर केबिन दोनों में, ज्यादा आकर्षक लुक और डिजाइन दिया जाता है।
ऑल-न्यू Hyundai i20 N लाइन ह्यूंदै की अन्य स्टैंडर्ड हैचबैक से अलग है। नई कार मोटरस्पोर्ट्स से प्रेरित डिजाइन के साथ दोनों अंदर और बाहर एक स्पोर्टियर लुक के साथ आती है। यह डुअल-टोन फ्रंट बंपर के साथ आती है जिसमें एथलेटिक रेड इंसर्ट दिया गया है। इसमें एक चेकर फ्लैग-प्रेरित फ्रंट ग्रिल मिलता जिसमें एन लाइन लोगो है। स्पोर्टी दिखने वाली हैचबैक में नए अलॉय डिजाइन और N लोगो के साथ R16 डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो कि रेड फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स से लैस हैं। कार के रियर में Hyundai i20 N Line में स्पोर्टियर बंपर और ट्विन एग्जॉस्ट पाइप मिलते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Hyundai i20 N Line
- फोटो : Hyundai
Hyundai i20 N Line का इंजन, पावर और गियरबॉक्स
इंडिया-स्पेक i20 N लाइन को सिर्फ एक इंजन ऑप्शन 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। यह इंजन 120 hp का पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड iMT गियरबॉक्स और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स शामिल हैं। डीसीटी गियरबॉक्स अब पैडल शिफ्टर्स के साथ आता है। हालांकि, ह्यूंदै ने i20 के साथ टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ एक मैनुअल गियरबॉक्स नहीं दिया है।
4 of 6
Hyundai i20 N Line
- फोटो : For Refernce Only
Hyundai i20 N Line की साइज, ब्रेकिंग और सस्पेंशन
ह्यूंदै i20 N लाइन के साइज की बात करें तो यह i20 के स्टैंडर्ड मॉडल के बराबर है। इसकी लंबाई 3,995 mm, चौड़ाई 1,775 mm, ऊंचाई 1,505 mm और व्हीलबेस 2,580 mm है। दोनों मॉडलों के बीच मुख्य अंतर इसके लुक, सस्पेंशन और स्टीयरिंग सेट अप में मामूली बदलाव के साथ इसका पावरफुल परफॉर्मेंस है। i20 N लाइन में परफॉर्मेंस को और ज्यादा रोमांचक और स्पोर्टी बनाने के लिए, Hyundai ने इसके सभी व्हील्स में डिस्क ब्रेक दिए हैं। इसके साथ ही एग्जॉस्ट साउंड ट्यूनिंग, बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस और हैंडलिंग के लिए सस्पेंशन की फाइन ट्यूनिंग, पैडल शिफ्टर्स और स्टीयरिंग सेटअप के साथ एक मजबूत ऑन-सेंटर फील दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
Hyundai i20 N Line
- फोटो : Hyundai
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें, i20 N लाइन में स्टैंडर्ड i20 मॉडल के सभी इक्यूपमेंट्स मिलते हैं। यह एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सिंगल-पैन सनरूफ, 7-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और बहुत से फीचर्स से लैस है। इसके अलावा i20 N Line में एक नया वॉयस रिकॉग्निशन फंक्शन भी मिलता है।
सेफ्टी फीचर्स
ह्यूंदै ने ब्लूलिंक एप को भी अपडेट किया है जिसमें 16 फ्री ओवर-द-एयर मैप अपडेट्स की सुविधा मिलती है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में 6 एयरबैग, टीपीएमएस, रियर-व्यू पार्किंग कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट (VSC), हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC) और बहुत कुछ शामिल हैं।
कलर ऑप्शन
i20 N लाइन 4 मोनोटोन पेंट ऑप्शन में उपलब्ध है - थंडर ब्लू (नया रंग), फायरी रेड, टाइटन ग्रे और पोलर व्हाइट। इसके साथ यह दो डुअल-टोन पेंट ऑप्शन - फैंटम ब्लैक रूफ के साथ थंडर ब्लू और फैंटम ब्लैक रूफ के साथ फायरी रेड में आती है।