फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Exter Hy-CNG Duo: ह्यूंदै ने एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ का सबसे किफायती वेरिएंट किया लॉन्च, जानें खासियत

Mon, 07 Apr 2025 02:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hyundai ने अपनी Exter Hy-CNG Duo कार की रेंज में एक नया और किफायती वेरिएंट जोड़ा है। इस वेरिएंट के आने से यह अब इस रेंज का सबसे सस्ता विकल्प बन गया है। 
विज्ञापन
1 of 7
Hyundai Exter - फोटो : Amar Sharma
Hyundai ने अपनी Exter Hy-CNG Duo कार की रेंज में एक नया और किफायती वेरिएंट जोड़ा है। इस नए EX वेरिएंट की कीमत करीब साढ़े 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस वेरिएंट के आने से अब सीएनजी वर्जन की शुरुआत इसी मॉडल से होगी, यानी यह इस रेंज का सबसे सस्ता विकल्प बन गया है। 

यह भी पढ़ें - BMW Motorrad: बीएमडब्ल्यू ने भारत में बंद की अपनी सबसे किफायती बाइक्स G 310 R और G 310 GS, जानें वजह
विज्ञापन

2 of 7
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
सेफ्टी और कम्फर्ट के लिए कई फीचर्स
Hyundai Exter EX Hy-CNG Duo में कंपनी ने सुरक्षा और सुविधा का खास ख्याल रखा है। इसमें छह एयरबैग्स मिलते हैं जो इसे काफी सेफ बनाते हैं। इसके अलावा इसमें 4.2 इंच का रंगीन TFT मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, स्टाइलिश H-आकार की एलईडी टेल लाइट्स, ड्राइवर सीट की ऊंचाई एडजस्ट करने की सुविधा और की-लेस एंट्री जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कुल मिलाकर, ये फीचर्स इस वेरिएंट को प्रैक्टिकल और यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं।

यह भी पढ़ें - Upcoming Two-Wheelers: अप्रैल में लॉन्च होने वाले दमदार टू-व्हीलर, क्या हैं इनमें खास?
विज्ञापन

3 of 7
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
इंजन पावर
इस कार में 1.2 लीटर का बाय-फ्यूल इंजन (जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चलता है) दिया गया है। यह इंजन 68 bhp की पावर और 95.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं है। 

यह भी पढ़ें - Electric Trucks: इलेक्ट्रिक ट्रकों को मिल सकती है 19 लाख रुपये तक की सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

4 of 7
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
सीएनजी वर्जन के अलावा एक्सटर एसयूवी में 1.2 लीटर कप्पा 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन भी मिलता है। यह इंजन 82 bhp की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क देता है। पेट्रोल मॉडल में मैनुअल और AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) दोनों विकल्प मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Toll Collection: नेशनल हाईवे पर टोल कलेक्शन ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड, स्टेट हाईवे पर भी हुई खूब कमाई
विज्ञापन

5 of 7
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
कितना है माइलेज
ह्यूंदै ने इस मॉडल में एक बड़े सीएनजी सिलेंडर के बजाए दो छोटे सीएनजी सिलेंडर दिए हैं, जिससे बूट स्पेस पर कम असर पड़े। इसके अलावा इसमें एक इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) भी है, जो पेट्रोल से सीएनजी या CNG से पेट्रोल पर शिफ्ट करना आसान और स्मूद बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह कार 27.1 किलोमीटर प्रति किलोग्राम (ARAI सर्टिफाइड) का माइलेज देती है।

यह भी पढ़ें - Vehicular Air Pollution: सीएजी की रिपोर्ट में दिल्ली में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण पर गंभीर खामियां उजागर, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन

6 of 7
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
कंपनी की उम्मीदें
ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग का कहना है कि कंपनी ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन देने के लिए प्रतिबद्ध है। EX वेरिएंट को लॉन्च करना इसी सोच का हिस्सा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस तकनीक और सुविधा का फायदा उठा सकें।

यह भी पढ़ें - Car Tyres: गर्मी में कार के टायर फटने की है चिंता? इन सुरक्षा टिप्स से सफर बनाएं सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
Hyundai Exter पर मिल रही है छूट
ह्यूंदै ने हाल ही में अपनी कई कारों पर छूट की घोषणा की है, जिनमें Exter भी शामिल है। Exter एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो Tata Punch (टाटा पंच) जैसे मॉडल को टक्कर देती है। ह्यूंदै एक्सटर की कीमत करीब 6 लाख रुपये से शुरू होकर करीब साढ़े 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

यह भी पढ़ें - Second Hand Car: सेकंड हैंड कार कैसे खरीदें? खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें