फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी कंपनी Changan की SUV देगी Creta, Harrier को टक्कर, भारत में एंट्री की तैयारी

Mon, 20 Jan 2020 01:52 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
changan automobiles - फोटो : Social Media
MG Motor और Great Wall Motors के बाद एक और चीनी कंपनी भारत आने की तैयारी कर रही है। चीन की सबसे पुरानी ऑटो कंपनियों में शामिल Changan ऑटो भारत आ रही है। कंपनी ने कुछ समय पहले भारतीय बाजार को लेकर रिसर्च की थी। Changan ने सुजुकी से करार किया हुआ है और उनकी कारों को चीन में रीबैज करके बेचती है। वहीं कुछ साल पहले इस कंपनी ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग कारों का सफलतापूर्वक टेस्ट किया था। वहीं कंपनी अब भारत में भी अपनी कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।      
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
changan automobiles - फोटो : Social Media

कई कंपनियों से करार

पिछले साल जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आए थे, तो उन्होंने अगले पांच सालों में भारत में 2,000 करोड़ डॉलर के निवेश का एलान किया था। इसी कड़ी के तहत चीनी सरकार से सहायता प्राप्त कंपनी Changan ऑटोमोबाइल कंपनी लिमिटेड भारत आ रही है। चीन में इस कंपनी ने सुजुकी, फोर्ड, पीएसए प्यूजो सिट्रॉन जैसी विदेशी कंपनियों से गठजोड़ किया हुआ है। Changan ऑटोमोबाइल चीन में Alsvin, Benni, CX20, CS35 और CS75 जैसी पॉपुलर गाड़ियां बनाती है।
विज्ञापन

3 of 6
changan automobiles Self Driving Car - फोटो : Social Media

बनाती है इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड गाड़ियां भी

यह कंपनी चीन में एंट्री लेवल हैचबैक्स के साथ सेडान कारें और एसयूवी, वैन और पिकअप ट्रक बनाती है। कंपनी के पास हाईब्रिड वाहनों की रेंज भी है। कंपनी फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में अपनी कुछ गाड़ियां पेश कर सकती है। वहीं भारत में गाड़ियों का उत्पादन 2022-23 तक शुरू होगा। कंपनी भारत में ग्रुप लैंडमार्क के साथ मिल कर डीलरशिप नेटवर्क तैयार करेगी।  भारत में Changan ऑटो की नजरें ह्यूंदै की कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा पर हैं।  

4 of 6
changan CS75 Plus SUV - फोटो : changan

CS75 Plus SUV

कंपनी की सबसे पॉपुलर एसयूवी है CS75 Plus। कंपनी ने हाल ही में इसका नया वर्जन भी लॉन्च किया है। सी सेगनेंट की एसयूवी की टक्कर क्रेटा से होगी। 4650mm मीटर लंबी यह एसयूवी कंपनी की बेस्ट सेलर गाड़ी है। इसकी चौड़ाई 1850mm और ऊंचाई 1705mm है। वहीं इसका व्हीलबेस 2700 एमएम का है।
विज्ञापन

5 of 6
changan CS75 Plus SUV - फोटो : changan

2WD और 4WD सिस्टम

क्रेटा के अलावा CS75 Plus का मुकाबला टाटा हैरियर, जीप कंपास और महिंद्रा XUV500 से भी है। CS75 Plus दो इंजन 2.0 लीटर पेट्रोल और 1.8 लीटर डीजल इंजन में आती है, जो 155 बीएचपी से 250 एनएम तक का टॉर्क देता। यह एसयूवी जो 6-स्पीड एएमटी और 2WD और 4WD सिस्टम के साथ आती है। इसमें ब्लाइंट स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, इंटेलिजेंट विजिबल पार्टिंग असिस्ट सिस्टम, छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
changan CS35 Plus SUV - फोटो : changan

CS35 एसयूवी

इलके अलावा इसकी एक और छोटी एसयूवी CS35 भी आती है, जो पांच सीटर है और इसकी लंबाई 4.2 मीटर है। भारत की सड़कों को ध्यान में रखते हुए कंपनी इस कार को मॉडिफाई कर सकती है और इसकी लंबाई चार मीटर से कम रख सकती है। इसमें 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन आता है, जो 156 एचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें