फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Cars: ह्यूंदै अपनी कारों में दे रही है ये नए सेफ्टी फीचर्स, जानें पूरी डिटेल्स

Fri, 05 May 2023 02:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
For Reference Only - फोटो : hyundai india
Hyundai Motor India Limited (HMIL), ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड, (एचएमआईएल) ने अपने वाहनों के सेफ्टी फीचर्स को अपडेट किया है। ब्रांड अब लाइनअप में सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सेफ्टी रिमाइंडर की पेशकश करता है। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM) और हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC) भी N लाइन रेंज (i20 और Venue) सहित वेन्यू और उससे ऊपर के मॉडल पर स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे। इसके अलावा, Creta, Ioniq 5 और Alcazar में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड रूप से मिलते हैं। अब तक, ट्यूशॉ और कोना इलेक्ट्रिक को 6 एयरबैग के साथ पेश किया गया था और वेन्यू 4 एयरबैग स्टैंडर्ड के साथ आता था। 
विज्ञापन

2 of 4
For Reference Only - फोटो : hyundai india
इसके अलावा Grand i10 Nios और Aura में 4 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं, यह सेफ्टी फीचर इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। इसके अलावा, ब्रांड के लेटेस्ट लॉन्च Verna में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं। Hyundai Creta और Alcazar को इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और रियर डिस्क ब्रेक सहित कई स्टैंडर्ड एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया था।
विज्ञापन

3 of 4
Hyundai Ioniq 5 Electric Crossover SUV - फोटो : Hyundai
Hyundai अपने तीन मॉडल्स - Verna, Ioniq 5 और Tucson - में एडवांस्ड ड्राइवर एड्स सिस्टम या ADAS फीचर भी देती है। यह उम्मीद की जाती है कि अगले साल लॉन्च होने पर Creta और Alcazar के फेसलिफ्ट वर्जन में भी ADAS मिलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
इस पर टिप्पणी करते हुए ह्यूंदै मोटर इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग ने कहा, "ग्राहकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम सेफ्टी फीचर्स के मानकीकरण में अग्रणी रहे हैं। ह्यूंदै में, हम अपने प्रॉडक्ट लाइन-अप के सुरक्षा मानकों को लगातार ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस तरह, भारत सरकार के निर्देश के साथ, हमने सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर के साथ अपनी पूरी रेंज मॉडल लाइन-अप को स्टैंडर्ड पेशकश के रूप में अपग्रेड किया है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि सुरक्षा फीचर्स का मानकीकरण हमारे ग्राहकों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें