Toyota Motor (टोयोटा मोटर) ने इस महीने पोर्टफोलियो में शामिल अपने सभी मॉडलों की कीमतों में इजाफा किया है। इस साल फरवरी में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Urban Cruiser HyRyder (अर्बन क्रूजर हाईराइडर) की कीमत में बढ़ोतरी के बाद कार निर्माता ने छह हफ्ते के भीतर कीमतों में दूसरी बार इजाफा किया है। लेटेस्ट बढ़ोतरी में, अर्बन क्रूजर हाईराइडर की कीमत वैरिएंट्स के आधार पर 60,000 रुपये तक बढ़ गई है। टोयोटा की न्यू जेनरेशन एमपीवी Innova HyCross (इनोवा हाईक्रॉस) को कीमतों में भी मार्च के बाद दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
2 of 6
Toyota Urban Cruiser HyRyder
- फोटो : Toyota
टोयोटा मोटर ने पिछले साल Urban Cruiser HyRyder और Innova HyCross दोनों को लॉन्च किया था। HyRyder भारतीय बाजार में आने वाली कार निर्माता की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। जबकि HyCross स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट के साथ पेश किया गया Innova Crysta का एक एडवांस्ड वर्जन है।
विज्ञापन
3 of 6
Toyota Urban Cruiser HyRyder
- फोटो : For Reference Only
लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी के बाद, एंट्री लेवल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट S e-CVT के लिए HyRyder की कीमत 60,000 रुपये ज्यादा हो गई है। एसयूवी के अन्य दो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट की कीमत 25,000 रुपये ज्यादा होगी। SUV के माइल्ड हाइब्रिड वर्जन में, एंट्री-लेवल वैरिएंट में से चार की कीमतों में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ज्यादातर अन्य वैरिएंट में 2,000 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। HyRyder SUV की एक्स-शोरूम कीमतें अब 10.73 लाख रुपये से शुरू होकर 19.74 लाख रुपये तक जाएगी।
4 of 6
Toyota Innova HyCross
- फोटो : Toyota
Toyota Innova HyCross MPV की कीमत में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई है। कार निर्माता ने तीन-पंक्ति वाली कार के सभी VX और ZX वैरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। ये वैरिएंट अब 27,000 रुपये महंगे होंगे। मिड-ट्रिम इनोवा हाईक्रॉस मॉडल की कीमत 25.03 लाख रुपये से शुरू होकर 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
Toyota Glanza
- फोटो : Toyota
Glanza हैचबैक, Toyota का Maruti Suzuki Baleno का अपना वर्जन। इसके ज्यादातर वैरिएंट्स अब कम से कम 5,000 रुपये महंगे होंगे। टॉप-एंड V AMT वैरिएंट को छोड़कर, CNG सहित हैचबैक के अन्य सभी वैरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। Glanza की कीमत अब 6.71 लाख रुपये से शुरू होकर 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
Camry (कैमरी) हाइब्रिड सेडान पहले 45.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश किया जाता था। कीमत बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत में 46,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सेडान की नई कीमत अब 45.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।