फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Car Discounts: ह्यूंदै की कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, होगा 50,000 रुपये तक का फायदा

Tue, 09 Aug 2022 07:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Grand i10 Nios Corporate Edition - फोटो : Hyundai
देश की दूसरी सबसे कार निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) अगस्त में ग्राहकों के लिए कई तरह के डिस्काउंट और बेनिफिट्स दे रही है। Hyundai Xcent और Grand i10 जैसे कुछ मॉडलों पर भारी नकद छूट मिल रही है। जबकि अन्य मॉडलों में एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट जैसे कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai Santro India - फोटो : Instagram
Hyundai की एंट्री लेवल कार Santro के Era वैरिएंट पर कुल 23,000 रुपये की छूट मिल रही है। जबकि Santro के CNG ट्रिम पर 13,000 रुपये के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। सैंट्रो के अन्य वैरिएंट्स पर भी कुल 28,000 रुपये की छूट दी जा रही है। Hyundai Santro को भारत में आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है और यह फायदे मौजूदा स्टॉक के लिए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Grand i10 NiosTurbo - फोटो : For Reference Only
Hyundai Grand i10 मॉडल पर भी छूट दे रही है, जिसमें से टर्बो वैरिएंट में सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। टर्बो वैरिएंट पर 35,000 रुपये की नकद छूट और कुल 48,000 रुपये का डिस्काउटं मिल रहा है। CNG मॉडल सहित Grand i10 के अन्य वैरिएंट्स पर भी 23,000 रुपये की छूट मिल रही है। 

4 of 6
Hyundai Aura - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै लाइनअप में अन्य वाहनों जैसे Aura (ऑरा) पर 23,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। जबकि i20 मैग्ना और स्पोर्टज ट्रिम पर कुल 20,000 रुपये के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। ह्यूंदै Xcent prime (एक्सेंट प्राइम) पर 50,000 रुपये की भारी नकद छूट भी दे रही है। जबकि इस समय कार निर्माता की एकमात्र ईवी कार Kona (कोना) पर 50,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
अगस्त 2022 में Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), i20 N-Line (आई20 एन-लाइन), Creta (क्रेटा), Verna (वरना), Elantra (एलेंट्रा) और Alcazar (अलकाजार) पर कोई छूट या बेनिफिट्स नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai Kona - फोटो : Hyundai
मॉडल वैरिएंट नगद छूट एक्सचेंज बोनस कॉरपोरेट बोनस कुल बेनिफिट्स
Santro Era 10,000 10,000 3,000 23,000
Santro CNG - 10,000 3,000 13,000
Santro अन्य 15,000 10,000 3,000 28,000
Grand i10 Turbo 35,000 10,000 3,000 48,000
Grand i10 CNG 10,000 10,000 3,000 23,000
Grand i10 अन्य 10,000 10,000 3,000 23,000
Aura CNG - 10,000 3,000 13,000
Aura अन्य 10,000 10,000 3,000 23,000
i20 Magna और Sportz 10,000 10,000 - 20,000
Xcent Prime 50,000 - - 50,000
Kona - 50,000 - - 50,000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें