फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Seatbelt: सीटबेल्ट लगाने पर नहीं करेंगे घुटन महसूस, यहां जानें कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स

Fri, 16 Sep 2022 03:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सीट बेल्ट - फोटो : For Reference Only
अगर आप कार से कहीं यात्रा कर रहे हैं या अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं और ऐसे में अगर कोई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना या हादसे हो जात है तो अधिकतम सुरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीटबेल्ट पहनना सबसे आसान और सबसे प्रभावी तरीका है। वाहन की सीट पर बैठते ही सीट बेल्ट बांध लेना सुरक्षा के अहम और एहतियाती उपायों के तौर पर पूरी दुनिया में मानी जाती है। लेकिन फिर भी कई लोग सफर करते समय इसे अनदेखा कर देते हैं। ऐसे अनगिनत अध्ययन और व्यावहारिक उदाहरण हैं जो साबित करते हैं कि सीटबेल्ट गंभीर चोटों और यहां तक कि जान जाने से भी बचाती है और इन्हें आदत के रूप में पहनना सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
सीट बेल्ट - फोटो : For Reference Only
हालांकि, इसकी एक वजह यह कि कई लोग सीटबेल्ट नहीं पहनने के पीछे यह तर्क देते हैं कि जब वे सीटबेल्ट बांधते हैं तो उन्हें घुटन महसूस होती है। एक हवाई जहाज के अंदर सीटबेल्ट को सिर्फ कमर के हिस्से में बांधा जाता है। इसके उलट कार में सीटबेल्ट Y (वाई) शेप की होती है, जिसे थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट भी कहा जाता है। यह शरीर के ऊपरी आधे हिस्से को लॉक करने के लिए छाती के ऊपर से एक स्ट्रैप को सीट की साइड में बांधा जाता है। यह कार में अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में सवार को डैशबोर्ड से टकराने से रोकता है या इससे भी बदतर स्थिति में कार के बाहर निकलने से रोकता है। यहां तक कि कार को अगर सामने से टक्कर लगती है तो उस स्थिति में पीछे की सीट के यात्रियों को भी आगे की सीटों के पीछे टकराने से रोकता है।

जिन लोगों को सीटबेल्ट बांधने में घुटन महसूस हो सकती है वे भी सुरक्षित तरीके से सीटबेल्ट पहन सकते हैं। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स बता रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
सीट बेल्ट - फोटो : For Reference Only
घुटन महसूस किए बिना सीटबेल्ट कैसे पहनें?

स्टेप 1 : जितना हो सके कार की सीटों पर हमेशा सीधे बैठें। इससे यह सुनिश्चित होता है कि सीटबेल्ट गले के हिस्से से गुजरने के बजाय छाती के ऊपर आती है।

स्टेप 2 : वे ड्राइवर और यात्री जो बहुत लंबे नहीं हैं, उन्हें सीट की ऊंचाई को एडजस्ट करने से काफी सहूलियत मिलेगी। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है कि सीटबेल्ट को शरीर के ऊपरी आधे हिस्से में आराम से रखा जा सके। आराम सुनिश्चित करने के लिए सीट की ऊंचाई को ऊपर या नीचे एडजस्ट करें, लेकिन ऐसे मामले में ड्राइव की सुविधा का भी ख्याल रखा जाना चाहिए। 

4 of 7
सीट बेल्ट कुशन - फोटो : For Reference Only
स्टेप 3 : ज्यादातर मॉडर्न वाहनों में सीटबेल्ट के लिए बी पिलर पर एडजस्टमेंट पॉइन्ट दिया गया होता है। इसे देखें कि आपकी कार में है या नहीं और इसके पोजिशन को तब तक बदलकर देखते रहें जब तक कि आपको अपने लिए सीटबेल्ट के लिए एकदम परफेक्ट फिटिंग नहीं मिल जाती।

स्टेप 4 : एक सीटबेल्ट रैप कुशन खरीदें। हालांकि यह आराम की कोई गारंटी नहीं है। लेकिन कई लोगों को लगता हैं कि, ऐसे उत्पादों के सॉफ्ट-टच से उन्हें सीटबेल्ट बहुत टाइट महसूस नहीं होता। 
विज्ञापन

5 of 7
सीट बेल्ट - फोटो : For Reference Only
ये काम बिल्कुल न करें
यहां यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि सीटबेल्ट पहनना महत्वपूर्ण है लेकिन सीटबेल्ट को ठीक से पहनना उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। सीटबेल्ट के नीचे और उसके आसपास अपना हाथ न खिसकाएं क्योंकि पहली बात तो यह है कि इससे उन्हें पहनने का मकसद नाकाम हो जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
सीट बेल्ट - फोटो : For Reference Only
ये है खतरनाक
  • सीटबेल्ट के लिए एक्सटेंशन डिवाइस न खरीदें। याद रखें, कि इनके सीटबेल्ट में बंधे होने और जगह में लॉक होने पर सीटबेल्ट का ढीला होना एक अच्छा आइडिया नहीं है। 
  • यह सुनिश्चित करें कि आप यात्रा शुरू करने से पहले सीटबेल्ट पहनें। यह उस ड्राइवर के लिए सबसे ज्यादा लागू होता है जिसे बेल्ट पहनने के लिए स्टीयरिंग से हाथ हटाना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीट बेल्ट - फोटो : For Reference Only
सीट बेल्ट है जरूरी
और शायद सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस गलत धारणा के शिकार होने से बचना चाहिए कि कम स्पीड से चलने पर सीटबेल्ट की जरूरत नहीं होती है। यह बात गांठ बांध लें कि अगर कार चल रही है, तो सीटबेल्ट लगाना जरूरी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें