अगर आप घूमने के शौकीन हैं और भारत के अलग-अलग जगहों को रोड ट्रिप के जरिए एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं, तो अयोध्या अब आपकी लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए। पिछले कुछ महीनों से राम मंदिर बनने के बाद से ये शहर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में स्थित इस शहर में राम मंदिर के खुलने के बाद लाखों लोगों के आने की उम्मीद है। अगर आप दिल्ली से अपनी कार में अयोध्या तक रोड ट्रिप करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां हम आपको पूरी डिटेल्स दे रहे हैं। जिसमें बेहतरीन रास्तों, टोल टैक्स जैसी चीजों के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
2 of 4
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से अयोध्या रोड ट्रिप: रूट
अगर आप कार से दिल्ली से अयोध्या तक पहुंचने की योजना बना रहे हैं, तो यह एक काफी सीधा-सा रास्ता है। यात्रा की शुरुआत नोएडा में एंट्री करके करें। फिर ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे लें। आगरा में एंट्री करने से पहले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे लें। लखनऊ शहर को बायपास करें और NH 28 लें। यह आपको यात्रा को पूरा करने में लगभग 11 घंटे का समय लेगा, जिसमें लगभग 697 किलोमीटर की दूरी तय होती है। हालांकि, इस समय में रास्ते में रिफ्रेशमेंट (चाय-पानी) के लिए कहीं रूकना शामिल नहीं हैं।
आप NH30 भी ले सकते हैं, जो एक अलग रास्ता है। यह रास्ता 679 किलोमीटर की दूरी तय करता है। जो पिछले वाले से छोटा है लेकिन इसे पार करने में लगभग 12 घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन
3 of 4
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : Amar Ujala
दिल्ली से अयोध्या रोड ट्रिप: टोल चार्ज
दिल्ली से अयोध्या तक कार से जाने के लिए आपको चुने गए रास्ते के हिसाब से एक तरफा यात्रा पर 1,355 रुपये से 1,450 रुपये तक का टोल शुल्क देना पड़ेगा। रास्ते में कई टोल प्लाजा हैं। इसलिए, यदि आप इस रोड ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके वाहन का FASTag (फास्टैग) खाता KYC अपडेट किया गया है और उसमें पर्याप्त पैसे जमा हैं। साथ ही, खासकर सर्दियों के मौसम में, जब कोहरे के कारण रास्ते के कई हिस्सों में दृश्यता (विजिबिलिटी) कम हो जाती है, तो एक्सप्रेसवे पर सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करें।