मॉडर्न कारों में इंजन ऑयल को आमतौर पर 10,000 किमी या उससे ज्यादा चलने के बाद बदलने की जरूरत होती है। हालांकि, बढ़े हुए ट्रैफिक और इसकी वजह से कम औसत स्पीड का मतलब है कि कार का इंजन लंबे समय तक चलता है। इसके कारण तेल की खपत बढ़ सकती है, खासकर पुराने मॉडलों में। इंजन में तेल का स्तर कम होना मोटर के इंटरनल पार्ट्स के लिए हानिकारक हो सकता है, जिसकी मरम्मत कराना बहुत ज्यादा महंगा हो सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए कुछ हफ्तों के अंतराल पर इंजन ऑयल लेवल को चेक करने की सलाह दी जाती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कार के इंजन ऑयल लेवल की जांच कैसे करें।
विज्ञापन
2 of 6
Car Engine Oil
- फोटो : Social Media
इंजन को ठंडा होने दें
चलने पर इंजन वास्तव में गर्म हो जाता है। ऐसे में इंजन ऑयल की जांच नहीं करनी चाहिए। पूरी तरह से ठंडे इंजन में भी तेल के स्तर की जांच करने की सलाह नहीं दी जाती है। लेकिन इसे कम से कम 10-15 मिनट तक ठंडा होने दें। इससे इंजन के विभिन्न हिस्सों से सारा तेल निचले ऑयल पैन में इकट्ठा हो सकेगा। यह तेल के तापमान को थोड़ा कम करने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
3 of 6
Car Engine Oil
- फोटो : Social Media
कार को समतल जमीन पर पार्क करें
इंजन ऑयल की जांच करने से पहले कार को समतल जमीन पर पार्क करें। इसे रैंप या किसी असमान सतह पर पार्क करने से बचें। क्योंकि कार की स्थिति में झुकाव इंजन ऑयल लेवल की गलत रीडिंग दिख सकती है।
4 of 6
Car Engine Oil Level
- फोटो : Social Media
पीली डिपस्टिक को बाहर निकालें और साफ करें
कार का बोनट खोलने के बाद, आप पीले रंग का डिपस्टिक कैप देख सकते हैं, जो आमतौर पर इंजन डिब्बे के सेंटर में स्थित होता है। उसे बाहर निकालें और साफ कपड़े से पोंछ लें। मटमैले या गंदे या नम कपड़े से साफ करने से बचें। क्योंकि डिपस्टिक को उसमें डुबाने से इंजन के इंटरनल पार्ट्स को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
Car Engine Oil Level
- फोटो : Social Media
इसे डालें और बाहर निकालें
डिपस्टिक को साफ करने के बाद इसे पूरी तरह से वापस डालें और इसे बाहर निकालने से पहले एक सेकंड रुकें। तेल के निशान की जांच करें। जो न्यूनतम या निम्न और अधिकतम या उच्च निशान के बीच होना चाहिए।
यदि जरूरी हो तो रिफिल कराएं
यदि इंजन ऑयल जरूरत से कम है, तो इंजन के हिस्से को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए निर्माता द्वारा अनुशंसित ग्रेड ऑयल का इस्तेमाल करें और रिफिल करें। इसके अलावा, ओईएम द्वारा बताए गए लेवल से ज्यादा तेल न भरें।