Honda कंपनी अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ZR-V पर काम कर रही है। बता दें कि कंपनी के पास पहले से इस मॉडल की कई कारें हैं। जिनमें HR-V, CR-V, XR-V, UR-V, BR-V और WR-V शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी न्यू-जेनरेशन होंडा सिटी वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। वहीं जानकारी यह भी है कि कंपनी इस एसयूवी के लिए होंडा अमेज वाले प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल कर सकती है। हाल में ऑस्ट्रेलिया में होंडा कार्स ने इस नाम को रजिस्टर्ड किया है। इससे माना जा रहा है कि होंडा अपनी इस नई एसयूवी को एशियन मार्केट में भी लॉन्च करेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Honda XR-V SUV
- फोटो : Honda
एक रिपोर्ट के मुताबिक यह नई एसयूवी कुछ मार्केट्स में Honda WR-V को रिप्लेस करेगी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी नई ZR-V के साथ WR-V को भी बेचेगी। बता दें कि WR-V मूलरूप से कंपनी की प्रीमियम हैचबैक Jazz का क्रॉसओवर वर्जन है।
विज्ञापन
3 of 5
Honda Br-V
- फोटो : File
Honda ZR-V SUV 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल और 1.5-लीटर i-DTEC डीजल इंजन में मिलने की उम्मीद है। ग्लोबल मॉडल में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टबोर्चार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है, जो 122 बीएचपी का पावर और 200 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें मैन्युअल और सीवीटी, दोनों गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे। होंडा की इस नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को साल 2021 में लॉन्च किया जा सकता है।
4 of 5
WR-V Edge Edition
भारतीय बाजार नई होंडा ZR-V की टक्कर महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सॉन, मारुति ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू, फॉर्ड इकोस्पोर्ट और किआ सॉनेट जैसी एसयूवी से होगी। वहीं, जापान में इसका सीधा मुकाबला Toyota Raize से होगा।
वहीं होंडा न्यू जनरेशन HR-V SUV भी लाने वाला है। कंपनी का यह मॉडल होंडा के नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। नई होंडा HR-V की बाजार में किआ सेल्टॉस, ह्यूंदै क्रेटा और निसान किक्स जैसी एसयूवी से टक्कर होगी। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई HR-V थोड़ी बड़ी होगी। इस मॉडल को साल 2020 के आखिर या 2021 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।