Honda Motorcycle & Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने शनिवार को एलान किया कि वह अपनी 2022 मॉडल ईयर CB300R बाइक की कुछ यूनिट्स को स्वैच्छिक रूप से वापस मंगा रही है। कंपनी का कहना है कि उसने पाया है कि इंजन के दाहिने क्रैंककेस कवर की निर्माण प्रक्रिया में कुछ गलती हुई, जिसकी वजह से, इंजन की गर्मी के कारण लो रिटेंशन फोर्स (कम प्रतिधारण बल) के कारण सीलिंग प्लग के खिसकने की संभावना है।
विज्ञापन
2 of 5
Honda CB300R
हो सकता है यह नुकसान
इससे सीलिंग प्लग बाहर निकल सकता है और इंजन का तेल छलक सकता है। सबसे खराब स्थिति में, मोटरसाइकिल के गर्म पुर्जों पर लगे तेल से आग लग सकती है, इसके टायरों के संपर्क में आने से फिसलन हो सकती है या इसके गर्म तापमान के कारण सवार को चोट लग सकती है। एहतियाती उपाय के रूप में, 15 अप्रैल 2023 से पूरे भारत में बिगविंग डीलरशिप पर प्रभावित पुर्जों को बदला जाएगा। वाहन की वारंटी खत्म हो गई हो, इसके बावजूद कंपनी खराब पुर्जे को मुफ्त में बदलेगी।
विज्ञापन
3 of 5
2022 Honda CB300R
- फोटो : Honda Motorcycle
कीमत
Honda CB300R की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 2.77 लाख रुपये है। CB300R दो कलर ऑप्शन - मैट स्टील ब्लैक और पर्ल स्पार्टन रेड में उपलब्ध है। CB300R होंडा के लाइन-अप में CB300F से ऊपर पोजिशन की गई है।
लुक और डिजाइन
यह स्पोर्ट्स कैफे रेसर मोटरसाइकिल एक ऐसे डिजाइन के साथ आती है जो मॉडर्न एलिमेंट्स के साथ रेट्रो स्टाइल को मिक्स करता है। सर्कुलर हेडलैंप में LED यूनिट्स और इंटीग्रेटेड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। इसके किनारे स्लीक एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं।
4 of 5
2022 Honda CB300R
- फोटो : Honda Motorcycle
फीचर्स
एक फुल डिजिटल डिस्प्ले, आकर्षक और मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट्स, एक स्लीक एलईडी टेललाइट, कॉन्ट्रास्टिंग एग्जॉस्ट, ब्लैक अलॉय व्हील्स, इंजन ब्लॉक प्रोटेक्टर अन्य डिजाइन एलिमेंट्स हैं जो मोटरसाइकिल के प्रीमियम विजुअल अपील में इजाफा करते हैं। कॉम्पैक्ट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले ढेर सारी जानकारी दिखाता है। इसमें इंजन इनहिबिटर के साथ गियर पोजीशन और साइड स्टैंड इंडिकेटर मिलता है।
इंजन डिटेल्स
2022 Honda CB300R में PGM-FI टेक्नोलॉजी के साथ 286cc DOHC 4-वाल्व लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। मोटरसाइकिल में असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
2022 Honda CB300R के फ्रंट में 296mm हब-लेस फ्लोटिंग डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS के साथ रियर में 220mm रियर डिस्क ब्रेक मिलता है। सस्पेंशन सेटअप में गोल्डन अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स शामिल हैं।