फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Cars Price Hike: होंडा सिटी या अमेज खरीदने की है योजना? तो सितंबर में लग सकता है झटका, हो जाएंगी महंगी

Mon, 28 Aug 2023 02:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Honda Amaze - फोटो : Honda Cars India
Honda Cars (होंडा कार्स) भारत में इस समय बेचे जाने वाले अपने दो मॉडलों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है। Honda City (होंडा सिटी) सेडान, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, और Amaze (अमेज) सब-कॉम्पैक्ट मॉडल आगामी त्योहारी सीजन से ठीक पहले अगले महीने से महंगा हो जाएगा। कार निर्माता के मुताबिक, जापानी ऑटो दिग्गज को इन दो मॉडलों के निर्माण की बढ़ती लागत को कम करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। होंडा भारत में सिर्फ इन दो सेडान की बिक्री करती है।
विज्ञापन

2 of 5
Honda City - फोटो : Honda
कितनी है कीमत
होंडा ने इस साल मार्च में पांचवीं पीढ़ी की सिटी सेडान का फेसलिफ्ट वर्जन 11.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इसके e:HEV (ई:एचईवी) हाइब्रिड वर्जन की कीमत 20.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। सिटी की मौजूदा शुरुआती कीमत 11.57 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। दूसरी ओर, अमेज सब-कॉम्पैक्ट सेडान की कीमत 7.05 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
विज्ञापन

3 of 5
Honda Amaze - फोटो : Honda
कितनी होगी बढ़ोतरी
होंडा कार्स ने यह खुलासा नहीं किया है कि कारों की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापानी कार निर्माता अभी भी कीमत बढ़ोतरी की मात्रा पर विचार-विमर्श कर रही है। होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) कुणाल बहल ने पीटीआई-भाषा को बताया, "हम जितना संभव हो सके संचित लागत दबाव को खुद उठाने की कोशिश कर रहे हैं। हम आंशिक रूप से बढ़ती इनपुट लागत के प्रभाव को कम करने के लिए सितंबर से सिटी और अमेज की कीमतों में बदलाव करेंगे।" 

4 of 5
Honda City Hybrid - फोटो : Honda
Honda City का इंजन पावर और गियरबॉक्स
होंडा ने कड़े बीएस 6 चरण 2 उत्सर्जन मानदंडों का पालन करने के लिए अपनी लोकप्रिय 1.5-लीटर डीजल यूनिट को बंद कर दिया है। यह सेडान 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है जो अब E20 इथेनॉल-मिश्रण ईंधन को सपोर्ट करती है। यह 121 hp का अधिकतम पावर और 145 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या सीवीटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल हाइब्रिड इंजन 126 hp का पावर और 256 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इंजन ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
Honda Amaze का इंजन पावर और गियरबॉक्स
होंडा अमेज ने हाल ही में भारत में 10 साल पूरे किए हैं। मारुति डिजायर और ह्यूंदै ऑरा को टक्कर देने वाली यह सब-कॉम्पैक्ट सेडान को इस अवधि के दौरान पूरे भारत में 5.3 लाख घर मिले हैं। सेडान 1.2-लीटर i-VTEC नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है और इसे पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ CVT गियरबॉक्स से जोड़ा जाता है। इंजन अधिकतम 89 bhp का पावर और 110 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें