Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने सोमवार को अपनी नई मिड-साइज एसयूवी होंडा एलिवेट का उत्पादन शुरू कर दिया है। इस एसयूवी का उत्पादन राजस्थान के तापुकारा स्थित कंपनी की अत्याधुनिक फैक्ट्री में किया जाएगा। भारत इस वैश्विक एसयूवी का उत्पादन करने वाला पहला देश है। एलिवेट का 90 प्रतिशत से ज्यादा निर्माण स्थानीय रूप से किया गया है जिससे भारत में गाड़ियां बनाने की होंडा की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। ऑल-न्यू होंडा एलिवेट को सितंबर 2023 में लॉन्च किया जाना है और इसी महीने से इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। कंपनी ने पहले ही एलिवेट की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 7
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
इस मौके पर होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट और सीईओ ताकुया सुमुरा ने कहा, "एसयूवी बनाने के हमारी कोशिश में हमने आज उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है क्योंकि हमने भारत की तापुकारा फैक्ट्री में हमारी बेहद अपेक्षित होंडा एलिवेट का उत्पादन शुरू कर दिया है। एलिवेट के वैश्विक डेब्यू के बाद से ही, इस एसयूवी को देशभर के ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। भारत बड़े पैमाने पर एलिवेट का उत्पादन करने वाले पहला देश है और हमारे लिए यह बहुत ही गर्व की बात है। हमें पूरा विश्वास है कि यह जल्द ही हमारे बिजनेस का महत्वपूर्ण स्तंभ बन जाएगा, इससे हम उपभोक्ताओं के साथ मजबूत संबंध बनाएंगे और अपनी होंडा फैमिली में नए सदस्यों को आकर्षित करेंगे। हम इस क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं और इस मॉडल के हमारे ब्रैंड पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर उत्साहित हैं।"
विज्ञापन
3 of 7
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
लुक और डिजाइन
एलिवेट मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में होंडा की नई पेशकश है जिसका बाहरी डिजाइन काफी मजबूत और बोल्ड है। गाड़ी का अगला भाग बेहद आकर्षक है, साथ ही इसमें शार्प कैरेक्टर लाइंस एवं अनूठी रियर डिजाइन दी गई हैं जिससे सड़क पर इस एसयूवी की दमदार मौजूदगी का अनुभव होता है। होंडा के मैन मैक्सिमम मशीन मिनिमम डिजाइन सिद्धांतों पर आधारित, एलिवेट में टॉपक्लास व्हीलबेस के साथ शानदार स्पेस वाला इंटीरियर केबिन, विशाल हेडरूम, नी रूम और लेगरूम दिया गया है।
साइज
होंडा एलिवेट की लंबाई 4,312 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी और ऊंचाई 1,650 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,650 मिमी का है। इसमें 220 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इस एसयूवी में सामान रखने के लिए 458 लीटर की जगह (कार्गो स्पेस) है।
4 of 7
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
कलर ऑप्शंस
यूजर्स की अलग-अलग प्राथमिकताओं और दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए, एलिवेट कई रंगों में पेश की जाएगी, जिसमें सिंगल-टोन और ड्यूल-टोन वैरिएंट्स शामिल हैं। इन रंगों में फीनिक्स ऑरेंज पर्ल (नया रंग), ओब्सीडियन ब्लू पर्ल, रेडिएंट रेड मैटेलिक, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, गोल्डन ब्राउन मैटेलिक, लूनर सिल्वर मैटेलिक और मीटरॉयड ग्रे मैटेलिक शामिल हैं। इन रंगों से यह एसयूवी सड़क पर अपनी दमदार मौजूदगी का अहसास कराएगी और सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगी।
विज्ञापन
5 of 7
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
इंजन पावर
एलिवेट वीटीसी के साथ 1.5 लीटर के i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 6 स्पीड एमटी और कॉन्टिन्यूसली वैरिएबल ट्रांसमिशन (सीवीटी) के अनुकूल है। यह 89 kW (121 PS) का पावर और 4300 rpm पर 145 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है।
माइलेज
होंडा एलिवेट के पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट का माइलेज 15.31 किमी प्रति लीटर और इसके पेट्रोल सीवीटी वर्जन का माइलेज 16.92 किमी प्रति लीटर होने का दावा किया गया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये एआरएआई-प्रमाणित माइलेज आंकड़े हैं और रियल-वर्ल्ड माइलेज ड्राइविंग स्थितियों के आधार पर अलग-अलग होगी।
पावरट्रेन
एआरएआई माइलेज
Petrol MT
15.31 किमी प्रति लीटर
Petrol CVT
16.92 किमी प्रति लीटर
विज्ञापन
6 of 7
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
फीचर्स
होंडा एलिवेट में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का एचडी कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम को वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजी मिलती है।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो एसयूवी में सुरक्षा को लेकर होंडा की प्रतिबद्धता जाहिर होती है। एलिवेट में कई ऐक्टिव एवं पैसिव सेफ्टी टेक्नोलॉजीज दी गई हैं जिसमें कि होंडा सेंसिंग का एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएस) की एपप्लीकेशन भी शामिल है।
एलिवेट होंडा कनेक्ट के फीचर्स से लैस है। होंडा कनेक्ट एक कनेक्टेड कार एक्सपीरियंस है, जो यूजर्स को दूर से ही अपनी कार पर नियंत्रण रखने की इजाजत देता है और उन्हें ज्यादा बेहतर सुविधा के लिए महत्वपूर्ण नोटिफिकेशंस की ताजा जानकारी मिलती है।
मुकाबला
लॉन्च होने पर Honda Elevate SUV का भारतीय बाजार में मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun और MG Astor जैसी कारों से होगा।