Honda Amaze Lane Watch Camera
- फोटो : Honda Cars India
फीचर्स की भरमार
होंडा अमेज में कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, DRLs, विंग-शेप्ड LED टेललाइट्स और 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स शामिल हैं।
इंटीरियर में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ), नया 7-इंच सेमी-डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस चार्जर और फुली-ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। इसके अलावा, फ्रंट बकेट सीट्स, चार अलग-अलग अपहोल्स्ट्री ऑप्शंस, रियर एसी वेंट्स, नया 2.5 HEPA फिल्टर, और रियर सेंटर आर्मरेस्ट विद कपहोल्डर भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें - E20 Petrol: इथेनॉल-मिश्रित ईंधन का वाहनों पर कोई प्रभाव नहीं, हरदीप पुरी ने दिया आश्वासन