Honda CBR1000RR-R Fireblade SP
- फोटो : Honda
नया लुक और एयरोडायनामिक अपडेट्स
2025 Fireblade SP को होंडा रेसिंग कॉर्पोरेशन (HRC) की मदद से विकसित किया गया है। और इसमें सीधे MotoGP (मोटोजीपी) टेक्नोलॉजी से लिए गए अपडेट शामिल हैं। नई बाइक में आगे की फेयरिंग पर एयरोडायनामिक विंगलेट्स दिए गए हैं। जो तेज स्पीड पर बाइक को ज्यादा स्थिर बनाते हैं। इसके अलावा, नीचे की फेयरिंग में रियर एयरो स्टेप भी जोड़ा गया है। जिससे पिछले पहिए की पकड़ बेहतर होती है।
डिजाइन की बात करें तो बाइक का एग्रेसिव फ्रंट बरकरार है, जिसमें स्लिक ट्विन-पॉड हेडलैंप्स और बीच में एयर इनटेक दिया गया है। राइडिंग पोजिशन को भी बदला गया है। अब हैंडलबार थोड़ा ऊपर और फुटपेग नीचे हैं, ताकि लंबी राइड में ज्यादा आराम और बेहतर कंट्रोल मिल सके।
यह भी पढ़ें - GST Cut: जीएसटी रेट कट से पहले कार लोन कैंसिल कराने की होड़, जानें क्या है वजह