फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindustan Motors: एंबेसडर बनाने वाली हिंदुस्तान मोटर्स करेगी वापसी, लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर, कार

Thu, 26 May 2022 05:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एंबेसडर कार को बनाने वाली मशहूर कंपनी Hindustan Motors (हिंदुस्तान मोटर्स) इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एंट्री करके एक बार फिर वापसी करने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
Ambassador Car - फोटो : Twitter
आइकॉनिक Ambassador (एंबेसडर) कार देश की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक रही है। हालांकि अब इस कार की बिक्री बंद हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक एंबेसडर कार को बनाने वाली मशहूर कंपनी Hindustan Motors (हिंदुस्तान मोटर्स) इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एंट्री करके एक बार फिर वापसी करने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ambassador Car - फोटो : For Reference Only
भारतीय ऑटोमोबाइल जगत में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों में लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ी है। सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए जरूरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बना रही है। बदलते परिवेश में वाहन निर्माता अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के नए-नए मॉडल पेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ambassador Car - फोटो : For Reference Only
हिंदुस्तान मोटर्स ईवी उद्योग की एक यूरोपीय ऑटोमोबाइल कंपनी के साथ हाथ मिलाकर अपने कारोबार को पुनर्जीवित करना चाह रही है। हालांकि कंपनी के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन खबर है कि हिंदुस्तान मोटर्स ने यूरोपीय ईवी निर्माता के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

दोनों निर्माता इस समय इक्विटी स्ट्रक्चर पर चर्चा कर रहे हैं। मौजूदा प्रस्तावित ढांचे में, हिंदुस्तान मोटर्स की 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी और यूरोपीय ब्रांड के पास बची हुई 49 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी। 

4 of 5
Ambassador Car - फोटो : For Reference Only
सिर्फ इलेक्ट्रिक कार ही नहीं, इस जॉइन्ट वेंचर के जरिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स भी बनाए जाएंगे। दरअसल, कंपनी की ओर से पहला प्रोडक्ट एक इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक को खरीदारों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का बाजार अब तक के सबसे ऊंचाई पर है और लगातार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ambassador Car - फोटो : For Reference Only
इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण शुरू में पश्चिम बंगाल में हिंदुस्तान मोटर्स के उत्तरपारा प्लांट में किया जाएगा। यह प्लांट 2014 तक चालू थी। कंपनी उत्तरपारा के 295 एकड़ जगह का इस्तेमाल करेगी। जॉइन्ट वेंचर लगभग 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसके बारे में ज्यादा जानकारी नजदीकी भविष्य में सामने आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें