फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ather Grid: हीरो ने एथर की पहल को स्वीकारा, Vida V1 ई-स्कूटर की चार्जिंग के लिए एथर ग्रिड का करेगी इस्तेमाल

Wed, 12 Oct 2022 01:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hero MotoCorp Vida Electric Scooter - फोटो : Hero MotoCorp
बेंगलुरू स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता Ather Energy (एथर एनर्जी) ने अपने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क Ather Grid (एथर ग्रिड) को अन्य ईवी निर्माताओं के वाहनों की चार्जिंग के लिए लगभग एक साल पहले खोला दिया था। इस समय के दौरान हीरो मोटोकॉर्प आधिकारिक तौर पर एथर के इस प्रस्ताव का फायदा उठाने वाला पहला प्रमुख ब्रांड बन गया है। भारत के सबसे बड़े दोपहिया निर्माता ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माण ब्रांड Vida को लॉन्च किया, जिसने इस महीने की शुरुआत में दो मॉडलों V1 Plus और V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ शुरुआत की है। हीरो मोटोकॉर्प की इस पहल के बाद अब Vida V1 ई-स्कूटर के ग्राहकों एथर एनर्जी के फास्ट चार्जिंग नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
Hero MotoCorp Vida Electric Scooter - फोटो : Hero Motocorp
इस महीने की शुरुआत में  Hero Vida (हीरो विडा) ने V1 Plus और V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। वहीं टॉप मॉडस V1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 1.59 लाख रुपये तक जाती है। यह भारतीय बाजार में अपने सेगमेंट में Ather 450X Gen 3 (एथर 450X जेन 3), Ola S1 (ओला एस1) और S1 Pro (एस1 प्रो), TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब) और Bajaj Chetak (बजाज चेतक) जैसे अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों को टक्कर देगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Ather Electric Scooter - फोटो : Ather Energy
एथर एनर्जी के संस्थापक और सीईओ तरुण मेहता ने कहा, "हीरो मोटोकॉर्प इस पर लाइव होने वाला पहला ओईएम बनने के लिए उत्साहित है। इससे आने वाले वर्षों में लाखों ईवी मालिकों के लिए चार्ज करना आसान हो जाएगा।" एथर ग्रिड इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए फास्ट चार्जर्स का एक नेटवर्क है। एथर एनर्जी के पास इस समय देश भर के 30 से ज्यादा शहरों में फैले 350 से ज्यादा ऐसे एथर ग्रिड हैं। 

4 of 5
Tarun Mehta, Co-Founder & CEO, Ather Energy - फोटो : Ather Energy
एथर एनर्जी ने पिछले साल अगस्त में भारत में ईवी की बढ़ती बिक्री के बीच ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर को साझा करने के प्रयास में अन्य इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं को अपने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क को इस्तेमाल करने की पेशकश की थी। मेहता ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा था, “कोई भी ओईएम इन्हें अपने वाहनों और चार्जर में मुफ्त में इस्तेमाल कर सकता है। एथर बिना किसी कीमत के उद्योग के एकीकरण और समर्थन में भी मदद करेगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hero MotoCorp Vida Electric Scooter - फोटो : Hero Motocorp
V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 165 किमी की आईडीसी रेंज का दावा करता है। जबकि V1 Plus में आईडीसी-दावा की गई रेंज 143 किमी है। दोनों ईवी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से हर एक मिनट की चार्जिंग से लगभग 1.2 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें