फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero MotoCorp EV: हीरो मोटोकॉर्प का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर इस दिन होगा पेश, सामने आई कई डिटेल्स

Tue, 26 Apr 2022 06:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया और देश की सबसे बड़े दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने कुछ महीने पहले Vida (वीडा) ईवी सब-ब्रांड का एलान किया था।
विज्ञापन
1 of 6
Hero MotoCorp Electric Scooter - फोटो : Hero MotoCorp
दुनिया और देश की सबसे बड़े दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने कुछ महीने पहले Vida (वीडा) ईवी सब-ब्रांड का एलान किया था। कंपनी इसे घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बेचेगी। हीरो मोटोकॉर्प के ग्लोबल बिजनेस हेड संजय भान के मुताबिक, इस वित्त वर्ष की अगली तिमाही में वीडा ब्रांड भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगा और इसकी पहुंच यूरोप और दक्षिण अमेरिका तक बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
Hero Motocorp Vida - फोटो : Hero Motocorp
इन दिन होगा पेश
Vida का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर आधिकारिक तौर पर 1 जुलाई, 2022 को सामने आएगा। कंपनी ने इसे पेश करने के लिए जिस तारीख को चुना है दरअसल वह हीरो मोटोकॉर्प के संस्थापक दिवंगत बृजमोहन लाल मुंजाल की जन्म तिथि है। रिपोर्ट के मुताबिक यह भी पुष्टि की गई है कि पहले इलेक्ट्रिक मॉडल का उत्पादन दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश में नए बने प्लांट कारखाने में होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
Gogoro's EV battery swap technology - फोटो : Gogoro
गोगोरो से मिलाया हाथ
कंपनी के बताया है कि नए स्कूटर का कस्टमर डिस्पैच इस कैलेंडर वर्ष के आखिर में शुरू होगी और इसके बाद डिलीवरी की जाएगी। भारत में सबसे बड़े दोपहिया वाहन निर्माता ने पहले गोगोरो के साथ एक लॉन्ग टर्म पार्टनरशिप का एलान किया है। गोगोरो ताइवान की एक मशहूर कंपनी है जिसकी बैटरी स्वैपिंग और अन्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन मुहैया कराने में महारथ हासिल है। 

4 of 6
Gogoro's EV battery swap technology - फोटो : Gogoro
ईवी चार्जिंग में मिलेगा बड़ा फायदा
हीरो और गोगोरो की यह साझेदारी वैश्विक बाजारों तक भी पहुंच सकती है क्योंकि विदेशों में गोगोरो की विशाल मौजूदगी है। संजय भान ने एक इंटरव्यू में कहा, "ईवी उत्पादों के लिए विशेष रूप से परिपक्व अर्थव्यवस्थाओं में बहुत मांग है और हम ऐसे बहुत से बाजारों में अपनी मौजूदगी का लक्ष्य बना रहे हैं। निस्संदेह, ईवी हमें कई नए भौगोलिक क्षेत्रों तक पहुंच प्रदान करते हैं क्योंकि यह नए ग्राहक और मोबिलिटी सेगमेंट के लिए रास्ते खोलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Bharat Petroleum Corporation Limited - फोटो : For Reference Only
हीरो मोटोकॉर्प ने भारत पेट्रोलियम से मिलाया हाथ
इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम करने के अलावा, हीरो मोटोकॉर्प ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के साथ देश भर में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए भी हाथ मिलाया है। यह ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hero Pleasure Plus Xtec - फोटो : Hero Motocorp
हीरो का लक्ष्य
इस दशक के मध्य तक हीरो की योजना है कि वह अगले दो वर्षों में अपनी कुल बिक्री का 15 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय कारोबार से हासिल करे। यह रणनीति कंपनी के पिछले वित्तीय वर्ष में विदेशी बाजारों से अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज करने के बाद आई है। इसने पिछले वित्त वर्ष में 42 वैश्विक बाजारों में तीन लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें