मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने Ather Energy (एथर एनर्जी) में 420 करोड़ रुपये तक के नए निवेश का एलान किया है।
विज्ञापन
1 of 5
Ather Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
Hero MotoCorp invests Rs 420 Crore in Ather Energy: मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने Ather Energy (एथर एनर्जी) में 420 करोड़ रुपये तक के नए निवेश का एलान किया है। यह निवेश एक या उससे अधिक किस्तों में हो सकता है। कंपनी का कहना है कि यह फैसला उसके 'बी द फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी' विजन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
कंपनी के बोर्ड ने एक या अधिक चरणों में निवेश को मंजूरी दी है। प्रस्तावित निवेश से पहले, Ather Energy में Hero MotoCorp की हिस्सेदारी 34.8 प्रतिशत (पूरी तरह से डायलुटेड आधार पर) थी। निवेश के बाद, शेयर होल्डिंग बढ़ेगी और सटीक शेयर होल्डिंग का निर्धारण एथर द्वारा पूंजी जुटाने के दौर के पूरा होने पर किया जाएगा।
'मोटोकॉर्प ब्रांड का विस्तार'
इस फैसले पर टिप्पणी करते हुए, हीरो मोटोकॉर्प के प्रमुख - इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट, स्वदेश श्रीवास्तव ने कहा, "अपने विजन 'बी द फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी' को ध्यान में रखते हुए, हम विभिन्न प्रकार के उभरते मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहे हैं। हम एथर एनर्जी के शुरुआती निवेशकों में से एक थे और वर्षों से अपने सहयोग का विस्तार करना जारी रखा है। हम हाल के वर्षों में एथर एनर्जी के विकास को देखकर उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य हीरो मोटोकॉर्प ब्रांड के वादे का विस्तार करना और ईवी स्वामित्व को दुनिया भर के ग्राहकों के लिए एक सुविधाजनक, परेशानी मुक्त और फायदेमंद अनुभव बनाना है।
विज्ञापन
3 of 5
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
शुरुआती निवेशक
हीरो मोटोकॉर्प एथर एनर्जी में शुरुआती निवेशक है और 2016 से इसके विकास की कहानी का हिस्सा रहा है। कंपनी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और सोर्सिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में एथर एनर्जी के साथ गठजोड़ भी तलाश रही है। हीरो मोटोकॉर्प ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक पहलों की एक रेंज के जरिए उभरते गतिशीलता के अवसर को व्यापक तरीके से संबोधित कर रही है।
4 of 5
Hero MotoCorp Electric Scooter
- फोटो : Hero MotoCorp
जल्द लाएगी पहला इलेक्ट्रिक वाहन
हीरो मोटोकॉर्प इस साल मार्च के महीने में अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को पेश करने के लिए तैयार है। यह वाहन कंपनी के विश्व स्तरीय आर एंड डी सेट-अप - जयपुर में सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (सीआईटी) और म्यूनिख के पास टेक सेंटर जर्मनी (टीजीजी) में विकसित किया जा रहा है। और इसका उत्पादन आंध्र प्रदेश के चित्तूर में कंपनी के प्लांट में किया जाएगा।
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
ईवी इकोसिस्टम का निर्माण
Ather Energy और Gogoro Inc. (गोगोरो इंक) जैसे बाहरी भागीदारों के साथ अपने निवेश और साझेदारी के जरिए, Hero MotoCorp उत्पादों से लेकर टेक्नोलॉजी, बिक्री, सर्विस,कस्टमर केयर, संचालन और इनोवेशन तक पूरे ईवी इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में भी काम कर रही है। सस्टेनेबिलिटी एंड इमर्जिंग मोबिलिटी हीरो मोटोकॉर्प के लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र है और कंपनी इस दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखे हुए है।